Brad Pitt and Angelina Jolie Controversy: ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली के बीच का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों का फ्रेंच वाइनरी, शैटो मिरावल को लेकर चल रहा कानूनी झगड़ा और भी उलझ गया है। पिट, जोली की लेटेस्ट डिमांड का जमकर विरोध कर रहे हैं और इसे प्राइवेसी के खिलाफ बता रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस की टीम साल 2016 की विमान घटना के बारे में पिट के प्राइवेट चैट निकलवाने का मांग कर रही है। क्योंकि इसी वजह से दोनों का तलाक भी हुआ था। हालांकि, एक्टर के वकीलों ने इसका कड़ा विरोध किया है और इस डिमांड का फालतू करार दे दिया है, उनका मानना है कि इसका वाइनरी विवाद से कोई लेना देना नहीं है।
Angelina Jolie and Brad Pitt
ब्रैंजेलिना की हाई-प्रोफाइल तलाक की बातचीत अब समझौते के करीब बताई जा रही थी, पर अब इस नई डिमांड से यह और भी मुश्किल हो गया है। पिट ने अपनी प्राइवेट बातचीत को दिखाने की जोली की डिमांड को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। दरअसरल साल 2016 में उनका पूरा परिवार एक विमान सफर पर गया था, जिसके दौरान यह आरोप लगाया गया है कि पिट ने अपनी जोली और बच्चों पर हमला किया था। यह सबमिशन लॉस एंजिल्स काउंटी सुपीरियर कोर्ट में किया गया है।
ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली इस समय अपनी वाइनरी संपत्ति को बेचने को लेकर झगड़ रहे हैं। इस कपल का 2019 में तलाक हो गया था। एंजेलीना जोली और ब्रैड पिट के बीच चीजें दिन-ब-दिन खराब होती जा रही हैं क्योंकि ब्रैड पिट ने एक्स पत्नी पर उनके चल रहे वाइनरी मामले में उनके खिलाफ कदम उठाने का आरोप लगाया है।
