Cardi B 3rd Pregnancy Announcement: अमेरिकी रैपर कार्डी (Cardi B) बी के फैंस के लिए अब एक बड़ी खुशखबरी सामने आ गई है। रैपर अब अपने तीसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। रैपर ने गुरुवार, 1 अगस्त को सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की है। कार्डी बी ने अपने बेबी बंप को दिखाते हुए कुछ तस्वीरें साझा की और अपनी नई शुरुआत के बारे में बताया है। यह खबर कार्डी ने ऑफसेट से तलाक की घोषणा के एक दिन की है। यही वजह है कि फैंस काफी हैरान हो गए हैं।
Cardi B Announces Pregnancy Day After Filing For Divorce From Husband Offset
यह भी पढ़ें- Meena Kumari Birth Anniversary: नशे की लत और मोहब्बत में मिले दर्द ने छीनी जान! दुखभरी है मीना कुमारी दास्तां
एक्ट्रेस ने बेबी बंप की तस्वीरों को शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, 'हर अंत के साथ एक नई शुरुआत आती है! मैं इस सीज़न को आपके साथ साझा करने के लिए बहुत आभारी हूं, आप मेरे लिए और अधिक प्यार, अधिक जीवन लाए हैं और सबसे बढ़कर मेरी शक्ति को बढ़ाया है! मुझे याद दिलाया कि मैं यह सब पा सकती हूं!'
इसी के साथ ही एक्ट्रेस ने लिखा, 'आपने मुझे याद दिलाया कि मुझे कभी भी जीवन, प्यार और अपने जुनून के बीच किसी एक को चुनन नहीं है! मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं और मैं आपके बता नहीं सकती कि आपने मुझे क्या हासिल करने में मदद की, आपने मुझे क्या करने के लिए प्रेरित किया!' सोशल मीडिया पर कार्डी बी की प्रेग्नेंसी की खबर अब वायरल हो रही है।
