78th Emmy Awards 2026 Night 2 Winners: 78वें एनुअल प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स (78th annual Primetime Emmy Awards) से पहले आयोजित क्रिएटिव आर्ट्स एमी अवार्ड्स समारोह में एंटरटेनमेंट की दुनिया के कई सितारों ने शानदार जीत हासिल कर सुर्खियां बटोरीं। लॉस एंजिल्स के पीकॉक थिएटर में हुए इस समारोह में अभिनय से लेकर तकनीकी और क्राफ्ट कैटेगरी तक कुल 102 अवॉर्ड्स दिए गए। यह आयोजन मुख्य प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स से पहले हुआ, जिसका आयोजन 14 सितंबर को किया जाएगा।
यहां देखिए 78वें एमी अवॉर्ड्स 2026 की फुल विनर लिस्ट...
इस इवेंट का सबसे इमोशनल पल उस वक्त देखने को मिला, जब दिग्गज अभिनेता अर्नेस्ट हार्डन जूनियर ने The Pitt के लिए गेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम किया। अवॉर्ड जीतने के बाद दर्शकों ने उनके लिए से खड़े होकर जोरदार तालियां बजाईं। वहीं ब्रिजर्टन ने भी इस इवेंट में एक शानदार पल साझा किया। शो के लिए जूली एंड्रयूज को मिला वॉयस-ओवर एमी अवॉर्ड एरिक बाउजजा ने स्वीकार किया। खास बात यह रही कि उन्होंने अवॉर्ड लेते समय अपनी लोकप्रिय डोनाल्ड डक आवाज में बात की। तो चलिए विनर्स की लिस्ट पर डालें एक नजर... (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Hanuman Ansh Box Office: 150 करोड़ी हुई 'हनुमान अंश', मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले)
यहां देखिए 78वें एमी अवॉर्ड्स 2026 की फुल विनर लिस्ट...
बेस्ट मूवी: रिमार्केबली ब्राइट क्रिएचर्स — नेटफ्लिक्स
कॉमेडी सीरीज में सर्वश्रेष्ठ गेस्ट एक्ट्रेस: बेटी गिलपिन, विडोज बे — एप्पल टीवी
कॉमेडी सीरीज में सर्वश्रेष्ठ गेस्ट एक्टर: रॉब रेनर, द बेयर — FX/Hulu
लिमिटेड/एंथोलॉजी सीरीज या फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ लेखन: स्टीवन कॉनराड, डीटीएफ सेंट लुइस — HBO Max
लिमिटेड/एंथोलॉजी सीरीज या फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशन: स्टीवन कॉनराड, डीटीएफ सेंट लुइस — HBO Max
लिमिटेड/एंथोलॉजी सीरीज या फिल्म में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: लिंडा कार्डेलिनी, डीटीएफ सेंट लुइस — HBO Max
लिमिटेड/एंथोलॉजी सीरीज, फिल्म या स्पेशल के लिए सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल ड्रामेटिक स्कोर: सीन कैलेरी और सारा बैरोन, द बीस्ट इन मी — नेटफ्लिक्स
सीरीज के लिए सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल ड्रामेटिक स्कोर: डेविड फ्लेमिंग, विडोज़ बे — एप्पल टीवी
सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल मेन टाइटल थीम म्यूजिक: डेव पोर्टर, प्लुरिबस - एप्पल टीवी
सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल म्यूजिक और लिरिक्स: गैविन ब्रिविक और एंड्रयू बर्ड, द पिट — HBO Max
सर्वश्रेष्ठ म्यूजिक सुपरविजन: टोको नागाटा, विडोज़ बे — एप्पल टीवी
आधे घंटे की सीरीज में सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी: क्रिश्चियन स्प्रेन्गर, विडोज़ बे — एप्पल टीवी
लिमिटेड/एंथोलॉजी सीरीज या फिल्म में सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी: जेम्स व्हिटेकर, डीटीएफ सेंट लुइस — HBO Max
एक घंटे की सीरीज में सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी: डैरन टियरनन, स्पाइडर-नॉयर — एमजीएम+/प्राइम वीडियो
लिमिटेड/एंथोलॉजी सीरीज या फिल्म में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: डेविड हार्बर, डीटीएफ सेंट लुइस — HBO Max
सीजन या फिल्म में सर्वश्रेष्ठ स्पेशल विजुअल इफेक्ट्स: स्ट्रेंजर थिंग्स — नेटफ्लिक्स
एक एपिसोड में सर्वश्रेष्ठ स्पेशल विजुअल इफेक्ट्स: स्पाइडर-नॉयर — एमजीएम+/प्राइम वीडियो
सर्वश्रेष्ठ टाइटल डिजाइन: स्पाइडर-नॉयर — एमजीएम+/प्राइम वीडियो
लिमिटेड/एंथोलॉजी सीरीज या फिल्म में सर्वश्रेष्ठ साउंड मिक्सिंग: बीफ — नेटफ्लिक्स
आधे घंटे की कॉमेडी/ड्रामा सीरीज और एनिमेशन में सर्वश्रेष्ठ साउंड मिक्सिंग: विडोज बे — एप्पल टीवी
एक घंटे की कॉमेडी/ड्रामा सीरीज में सर्वश्रेष्ठ साउंड मिक्सिंग: प्लुरिबस — एप्पल टीवी
एक घंटे की कॉमेडी/ड्रामा सीरीज में सर्वश्रेष्ठ साउंड एडिटिंग: स्पाइडर-नॉयर — एमजीएम+/प्राइम वीडियो
आधे घंटे की कॉमेडी/ड्रामा सीरीज और एनिमेशन में सर्वश्रेष्ठ साउंड एडिटिंग: विडोज बे — एप्पल टीवी
लिमिटेड/एंथोलॉजी सीरीज, फिल्म या स्पेशल में सर्वश्रेष्ठ साउंड एडिटिंग: बीफ — नेटफ्लिक्स
सर्वश्रेष्ठ कैरेक्टर वॉयस-ओवर परफॉर्मेंस: जूली एंड्रयूज, ब्रिजर्टन — नेटफ्लिक्स
सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड प्रोग्राम: साउथ पार्क — कॉमेडी सेंट्रल
मल्टी-कैमरा कॉमेडी सीरीज में सर्वश्रेष्ठ पिक्चर एडिटिंग: लीन — नेटफ्लिक्स
सिंगल-कैमरा कॉमेडी सीरीज में सर्वश्रेष्ठ पिक्चर एडिटिंग: हैक्स — HBO Max
लिमिटेड/एंथोलॉजी सीरीज या फिल्म में सर्वश्रेष्ठ पिक्चर एडिटिंग: डीटीएफ सेंट लुइस — HBO Max
ड्रामा सीरीज में सर्वश्रेष्ठ पिक्चर एडिटिंग: प्लुरिबस — एप्पल टीवी
कॉमेडी प्रोग्रामिंग में सर्वश्रेष्ठ स्टंट कोऑर्डिनेशन: स्पाइडर-नॉयर — एमजीएम+/प्राइम वीडियो
सर्वश्रेष्ठ स्टंट परफॉर्मेंस: ए नाइट ऑफ द सेवन किंगडम्स — HBO Max
ड्रामा प्रोग्रामिंग में सर्वश्रेष्ठ स्टंट कोऑर्डिनेशन: द बॉयज — प्राइम वीडियो
स्क्रिप्टेड प्रोग्रामिंग में सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी: पाम रॉयल — एप्पल टीवी
ड्रामा सीरीज में सर्वश्रेष्ठ गेस्ट एक्टर: अर्नेस्ट हार्डन जूनियर, द पिट — HBO Max
पीरियड या फैंटेसी/साइंस-फिक्शन मेकअप: पाम रॉयल — एप्पल टीवी
कंटेम्पररी मेकअप: मार्गोज़ गॉट मनी ट्रबल्स — एप्पल टीवी
सर्वश्रेष्ठ प्रोस्थेटिक मेकअप: द पिट — HBO Max
पीरियड या फैंटेसी प्रोग्राम के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन: फॉलआउट — प्राइम वीडियो
आधे घंटे के नैरेटिव प्रोग्राम में सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन: विडोज बे — एप्पल टीवी
एक घंटे या उससे अधिक के कंटेम्पररी नैरेटिव प्रोग्राम में सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन: प्लुरिबस — एप्पल टीवी
लिमिटेड/एंथोलॉजी सीरीज या फिल्म में सर्वश्रेष्ठ कंटेम्पररी कॉस्ट्यूम: बीफ — नेटफ्लिक्स
सीरीज में सर्वश्रेष्ठ कंटेम्पररी कॉस्ट्यूम: मार्गोज गॉट मनी ट्रबल्स — एप्पल टीवी
सर्वश्रेष्ठ पीरियड कॉस्ट्यूम: पाम रॉयल — एप्पल टीवी
सर्वश्रेष्ठ फैंटेसी/साइंस-फिक्शन कॉस्ट्यूम: फॉलआउट — प्राइम वीडियो
ड्रामा सीरीज में सर्वश्रेष्ठ गेस्ट एक्ट्रेस: शैलिन वुडली, पैराडाइज — हुलू
पीरियड या फैंटेसी/साइंस-फिक्शन हेयरस्टाइलिंग: ब्रिजर्टन — नेटफ्लिक्स
सर्वश्रेष्ठ कंटेम्पररी हेयरस्टाइलिंग: मार्गोज गॉट मनी ट्रबल्स — एप्पल टीवी
ड्रामा सीरीज की सर्वश्रेष्ठ कास्टिंग: द पिट — HBO Max
कॉमेडी सीरीज की सर्वश्रेष्ठ कास्टिंग: विडोज बे — एप्पल टीवी
लिमिटेड/एंथोलॉजी सीरीज या फिल्म की सर्वश्रेष्ठ कास्टिंग: लव स्टोरी: जॉन एफ. कैनेडी जूनियर और कैरोलिन बेसेट — एफएक्स/हुलु
