Zara Hatke Zara Bachke Ott Release: विक्की-सारा की 'जरा हटके जरा बचके' इस दिन होगी रिलीज, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म

Zara Hatke Zara Bachke Ott Release: विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म जरा हटके जरा बचके को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया था। ये फिल्म पिछले साल रिलीज हुई थी। अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी। आइए जानते हैं कहां देख सकते हैं फिल्म।

Zara Hatke Zara Bachke Ott Release Date: विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। फिल्म पिछले साल 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। साल भर बाद ये फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। इस फिल्म के रिलीज डेट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। आइए जानते हैं कि आप कब और कहां देख सकते हैं फिल्म।

जिओ सिनेमा ने जरा हटके जरा बचके के रिलीज डेट का ऐलान अपने सोशल मीडिया पर कर दिया है। डिजिटल प्लेटफॉर्म ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का टीजर शेयर करते हुए लिखा, सह परिवार शादी की थी। सह परिवार डाइवोर्स भी होगा। तो आप सब डाइवोर्स में जरूर आना। जरा हटके जरा बचके 17 मई को रिलीज होगी।

End of Feed