Urfi Javed New Look And Panchayat 3 Promotion: सोशल मीडिया पर चर्चा में रहने वाली बिग ओटीटी फेम एक्ट्रेस उर्फी जावेद अपने नए-नए लुक से लोगों को हैरान करती रहती हैं। कभी उर्फी जावेद बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आती हैं, तो कभी एक्ट्रेस की ड्रेस देख ट्रोल्स भी उनकी तारीफ करने लगते हैं। इसी बीच अब उर्फी जावेद का नया लुक सामने आया है। उर्फी जावेद का नया लुक लोगों की सोच से परे का है। उर्फी जावेद ने इस एक ऐसी ड्रेस बनाई है, जिसे देखने के बाद फैंस और ट्रोल्स दोनों का मुंह खुला का खुला रह गया। कोई तारीफ कर रहा है, तो किसी ने अपना सिर पकड़ लिया।
उर्फी जावेद की ड्रेस देखn लगेगी मिर्ची!
उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर अपने नए-नए लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इसी बीच उर्फी जावेद अपनी नई ड्रेस के साथ फैंस के बीच आ गई हैं। इस बार उर्फी जावेद ने काफी मसालेदार ड्रेस पहनी है, जिसे देखने के बाद ट्रोल्स को मिर्ची लग सकती है। उर्फी जावेद की ड्रेस पर कई सारे चाइनीज खाने के बॉक्स लगे हुए हैं। उर्फी जावेद ने अपने लुक को भी चाइनीज टच देने की कोशिश की है। उर्फी जावेद के इस लुक को लेकर सोशल मीडिया दो भागों में बट गया है, किसी को ये काफी पसंद आ रहा है, तो कोई एक्ट्रेस को ट्रोल करते हुए नजर आया।
उर्फी जावेद ने किया 'पंचायत 3' का प्रमोशन
उर्फी जावेद के इस वीडियो के साथ-साथ एक तस्वीर भी खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में उर्फी जावेद प्राइम वीडियो की अपकमिंग वेब सीरीज 'पंचायत' की पहचान लौकी का पर्स बनाए नजर आ रही हैं। उर्फी जावेद के इस अंदाज को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें वेब सीरीज 'पंचायत 3' इसी महीने यानी 28 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली हैं।
