The Scam Leaked: पेपर लीक विवाद के बीच ZEE5 ने नई सीरीज का किया ऐलान, इंटरनेट पर बढ़ी हलचल

ZEE5 New Series: NEET पेपर लीक विवाद के बीच ZEE5 ने परीक्षा घोटाले पर आधारित नई सीरीज 'द स्कैम: लीक्ड' का टीजर जारी किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ZEE5 New Series: देश में NEET पेपर लीक को लेकर गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। दिल्ली समेत कई शहरों में छात्र सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि जंतर-मंतर पर CJP का आंदोलन लगातार जारी है। इस मुद्दे पर कई बॉलीवुड और टीवी सितारे भी खुलकर अपनी राय रख रहे हैं। इसी बीच OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 ने परीक्षा पेपर लीक पर आधारित अपनी नई सीरीज 'द स्कैम: लीक्ड' (The Scam leaked) का ऐलान कर दिया है। सीरीज का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और लोग इसे लेकर जमकर चर्चा कर रहे हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'मुझे लाठियां पड़ी है...' CJP प्रोटेस्ट में शामिल हुईं Disha Patani की बहन का छलका दर्द!!)

The Scam Leaked

'द स्कैम: लीक्ड' का टीजर आउट (pic credit-ZEE5)

'द स्कैम: लीक्ड' का टीजर आउट

ZEE5 ने अपनी आने वाली वेब सीरीज 'द स्कैम: लीक्ड' (The Scam: Leaked) का ऐलान कर दिया है। यह सीरीज जल्द ही OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। फिलहाल मेकर्स ने इसका टीजर जारी किया है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस सीरीज को प्रगति देशमुख और बलविंदर सिंह जंजुआ ने बनाया है। इसकी कहानी परीक्षा पेपर लीक जैसे मुद्दे पर आधारित है। ZEE5 ने अपने इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल पर सीरीज का टीजर शेयर किया। इसके साथ लिखा, "एक पेपर... लाखों सपने... एक लीक... और पूरा देश हैरान। 'द स्कैम: लीक्ड' जल्द आ रही है।' टीजर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है।

End of Feed