Ghudchadi Release Date Out: मच अवेटेड फिल्म 'घुड़चढ़ी' (Ghudchadi) के मेकर्स ने आज फिल्म का नया पोस्टर रिवील कर दिया है। इस पोस्टर के सआथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी जारी कर दी गई है। इस फिल्म को सीधा 9 अगस्त को JioCinema पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म में दो प्यारी लव स्टोरीज नजर आने वाली हैं, जो आज के समय में ज्यादातर फिल्मों से गायब ही नजर आ रही हैं। इस फिल्म में संजय दत्त और रवीना टंडन जैसे आइकॉनिक एक्टर्स के साथ ही टीवी एक्टर पार्थ समथान और एक्ट्रेस खुशाली कुमार भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आइए यहां मूवी के इस नए पोस्टर पर एक नजर डालते हैं।
Ghudchadi Release Date
फिल्म के नए पोस्टर ने किया फैंस को एक्साइटेड
बिनॉय के. गांधी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में संजय दत्त, रवीना टंडन, खुशाली कुमार, पार्थ समथान और अरुणा ईरानी नजर आने वाले हैं। जो मनोरंजन, रोमांस और ड्रामा के एक मिक्स का वादा करती है। यह एक फैमिली एंटरटेनर फिल्मों को पसंद करने वाली ऑडियंस के लिए बनाई गई मूवी है, जिसे आपको मिस नहीं करना चाहिए। इसी के साथ ही यह एक रॉम कॉम है और दर्शकों को दोगुना मजा देने का वादा करती है। पोस्टर में खुशाली-पार्थ और संजय दत्त-रवीना टंडन के साथ नजर आ रहे हैं।
रवीना टंडन की भी इस फिल्म से वापसी हो रही है। एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म 'पटना शुक्ला' में देखा गया था, जो 29 मार्च, 2024 को डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी।
