Rakht Brahmand: सामंथा रुथ प्रभु संग मुंबई में आदित्य रॉय कपूर ने शुरू की शूटिंग, ऑनस्क्रीन दिखेगी ये फ्रेश जोड़ी

Aditya-Samantha's Rakht Brahmand: एक्टर आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) और एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) को लेकर खबरें वायरल हो रही हैं कि इस जोड़ी ने अपकमिंग सीरीज 'रक्त ब्रम्हांड - द ब्लडी किंगडम' (Rakt Bramhand – The Bloody Kingdom) की शूटिंग मुंबई में शुरू कर दी है।

Aditya-Samantha's Rakht Brahmand: बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) और साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) ने मुंबई में अपकमिंग सीरीज 'रक्त ब्रम्हांड - द ब्लडी किंगडम' (Rakt Bramhand – The Bloody Kingdom) की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म को निर्देशक जोड़ी राज एंड डीके के बैनर तले बनाया जाएगा। फिल्म के निर्देशन की कमान राही अनिल बर्वे ने संभाली है, जो लंबे समय एक साथ सीता आर मेनन के साथ जुड़ रहे हैं। इस सीरीज में आपको एक्शन, थ्रिल और धोखा सहित कई चीजों कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा।

Samantha Ruth Prabhu and Aditya Roy Kapur

मेकर्स की टीम आदित्य रॉय कपूर और सामंथा रुथ प्रभु की सीरीज 'रक्त ब्रम्हांड - द ब्लडी किंगडम' पर जी तोड़ मेहनत कर रही है। वेब सीरीज को बेहतरीन बनाने के लिए उन्होंने कई बार स्क्रिप्ट पर काम किया है। मेकर्स चाहते हैं कि उनकी ऑडियंस को अलग एक्सपीरियंस मिले। दिलचस्प बात यह है कि इस सीरीज में आदित्य रॉय कपूर और सामंथा रुथ प्रभु के अलावा अली फजल और वामिका गब्बी की जोड़ी भी मुख्य भूमिका में दिखाई देगी। रिपोर्ट्स की मानें तो अब मुंबई में मेकर्स ने इस सीरीज को शूटिंग को शुरू कर दिया है।

End of Feed