Rajat Dalal Reply to Carry Minati: कैरी मिनाटी बनाम रजत दलाल की बहस अब सोशल मीडिया पर शुरू हो गई है। बीते दिन फेमस यूट्यूबर कैरी मिनाटी (Carry Minati) ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक रोस्ट वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में उन्होंने रजत दलाल को भी जमकर रोस्ट किया है, वीडियो में उन्होंने रजत की सिगमा मेल वाले बयानों को लेकर मजाक बनाया है और उनपर कई आरोप भी लगाए हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर अब एक नया झगड़ा शुरू हो गया है।
Carry Minati and Rajat Dalal
यह भी पढ़ें- 'स्कैम 1992' और 'स्कैम 2003' के हंसल मेहता ने किया Scam 2010 का ऐलान, इस बिजनसमैन पर बनी रही सीरीज
फेमस यूट्यूबर कैरी मिनाटी (Carry Minati Roast Video) ने जब रजत दलाल पर एक रोस्ट वीडियो डाली है, जिसके बाद अब रजत ने भी वीडियो पर रिएक्ट किया है और कैरी को खुल्ली धमरी भी दे दी है। रजत दलाल का ये वीडियो भी अब तेजी से वायरल हो रहा है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।
रजत दलाल ने दी कैरी मिनाटी को धमकी
कैरी मिनाटी ने अपने रोस्ट वीडियो में कहा था, 'रजत का सिर्फ शरीर बड़ा हो गया है दिमाग उसका बच्चों वाला ही है।' जिसके बाद अब रजत ने भी एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उन्होंने कहा,'एक 5 फुट के #$# ने मुझे पर रोस्ट वीडियो बनाया है, वैसे तो ये उसका काम है। पर मैंने आज तक उसके बारे में कुछ नहीं कहा है। मैं इतने दिनों से शांत बैठा हुआ था पर मुझे जानबूझ कर छेड़ा जा रहा है। मैं शांति से चीजें सुलझा लूंगा एक वो अगर चुप चाप वीडियो हटा देगा या मेरा पार्टी डिलीट कर देगा। लेकर उसका मेल ईगो काफी बड़ा है वो ऐसा नहीं करेगा।' इसके आगे भी उन्होंने काफी कुछ कहा है।
