Prabhas और Prithviraj स्टारर इस दिन नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज, जानिए तारीख

Salaar on OTT official Release Date: अब जो लेटेस्ट रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की फिल्म 'सलार: पार्ट 1 सीजफायर' (Salaar: Part 1 Ceasefire) को मेकर्स ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज करने का फैसला कर लिया है। जानिए किस दिन ये फिल्म दस्तक देगी।

Salaar on OTT official Release Date: साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की फिल्म 'सलार: पार्ट 1 सीजफायर' (Salaar: Part 1 Ceasefire) 22 दिसंबर के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया था। 'केजीएफ' के बाद प्रशांत नील के निर्देशन में बनी 'सलार' भी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। सिनेमाघरों में रिलीज करने के बाद अब मेकर्स ने 'सलार' को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दर्शकों के बीच स्ट्रीम कराने का फैसला किया है। आइए देखें ये फिल्म कब और किस दिन रिलीज होगी।

Prabhas Starrer Salaar

'सलार' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए लगभग एक महिना होने जा रहा है। ऐसे में अब मेकर्स ने प्रभास स्टारर को 20 जनवरी के दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का मन बनाया है। दिलचस्प बात यह है कि 'सलार' के हिंदी वर्जन के अलावा इसे तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम सहित चार भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। हिंदी दर्शकों को फिल्म देखने के लिए थोड़ा ओर इंतजार करना पड़ेगा।

End of Feed