Mirzapur 3 Release Date: ओटीटी प्लेटफॉर्म की सबसे धमाकेदार वेब सीरीज मिर्जापुर 3 के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स ने हाल ही में सीरीज का कार्टून पोस्टर शेयर करते हुए रिलीज डेट के बारे में हिंट दिया था। अब मेकर्स ने रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी है। ये सीरीज 5 जुलाई को अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी। सीरीज के तीसरे पार्ट में गुड्डू भैया और कालीन भैया की लड़ाई का क्या होता है। इसके अलावा क्या-क्या देखने को मिलने वाला इसका दर्शकों को इंतजार है।
Mirzapur 3 (credit Pic: Instagram)
दर्शक सीरीज में अली फजल, कालीन भैया उर्फ पंकज त्रिपाठी, विजय वर्मा, श्वेता त्रिपाठी, ईशा तलवार और राशिका दुग्गल को उनके किरदार में देखने के लिए काफी उत्सुक हैं।
मेकर्स ने शेयर की रिलीज डेट
पोस्टर में कालीन भैया और गुड्डू भैया एक-दूसरे के साथ खड़े हुए नजर आ रहे हैं। पोस्टर देखकर साफ पता चला रहा है कि इस बार कौन लेगा मिर्जापुर की गद्दी। इस पर सीरीज केंद्रित होगी। इसके अलावा शो में गोलू का लव एंगल भी देखने को मिलेगा। सीरीज के पहले सीजन में गुड्डू और बबलू को काले धंधे में उतारा गया था। दूसरे सीजन में बदला दिखाया गया था और तीसरे सीजन में किसे मिलेगी मिर्जापुर की गद्दी। सीरीज के दोनों सीजन को लोगों ने खूब पसंद किया था। सीरीज के सभी किरदार दर्शकों के दिमाग में बस गए थे।
मिर्जापुर 3 में नहीं होंगे मुन्ना भैया
सीरीज के तीसरे सीजन में दिव्येंदु शर्मा उर्फ मुन्ना भैया नहीं होंगे। दर्शक मुन्ना भैया को काफी मिस करने वाले हैं। दिव्येंदु ने सीरीज को छोड़ने के पीछे कारण दिया था कि वो इस सीजन से ब्रेक लेना चाहते थे इसलिए मेकर्स ने उनके किरदार को खत्म कर दिया था।
