Mirzapur 3: श्वेता त्रिपाठी संग दिए बोल्ड सीन्स पर Vijay Varma ने तोड़ी चुप्पी, बोले 'हर कोई समझदार है...'

Vijay Varma on intimate scene with Shweta Tripathi: 'मिर्जापुर 3' (Mirzapur 3) में छोटे त्यागी का किरदार निभा रहे विजय वर्मा (Vijay Varma) ने हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान श्वेता त्रिपाठी (Shweta Tripathi) संग दिए बोल्ड सीन्स पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि हरकोई अपना सेफ जोन जानता है।

Vijay Varma on intimate scene with Shweta Tripathi: 'मिर्जापुर' के सीजन एक और दो की सफलता के बाद मेकर्स ने 'मिर्जापुर 3' (Mirzapur 3) को रिलीज करने का फैसला कर लिया है। यह सीरीज दुनिया भर में 5 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। इस गैंगस्टर ड्रामा का इंतजार लोगों ने काफी समय से किया है। कुछ दिनों पहले ही निर्माताओं ने 'मिर्जापुर 3' का ट्रेलर जारी किया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है। इस सीरीज में यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिर कौन 'मिर्जापुर' की गद्दी पर कब्जा जमाए रखता है। इस सीरीज में छोटे त्यागी का किरदार विजय वर्मा (Vijay Varma) निभा रहे हैं, जिन्हें मेकर्स ने दूसरे पार्ट में ही इंट्रोड्यूस किया था। हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान विजय वर्मा ने श्वेता त्रिपाठी (Shweta Tripathi) के साथ बोल्ड सीन्स परफॉर्म करने पर खुलकर बात की।

Vijay Varma and Shweta Tripathi

News18 के साथ बात करते हुए विजय वर्मा ने श्वेता त्रिपाठी संग बोल्ड सीन्स देने पर बात की। विजय वर्मा ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि एक ऐसे रोमांटिक लड़के के बारे में है जो एक लड़की से प्यार करता है। जो कुछ भी उसके साथ होता है, उससे उसको बहुत मदद मिलती है। उन्होंने आगे कहा, 'इस किरदार के लिए गोलू के साथ एक्सपेरिमेंट करना काफी दिलचस्प था। वह एक बहुत ही सामान्य और प्यारी लड़की के रूप में सामने आती है। लोग यह भूल जाते हैं कि अपने पहले सीन में लाइब्रेरी में पढ़ती दिखाई दी थी।'

End of Feed