Lock UPP 2 Promo Video: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'लॉकअप 2' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच तकरार देखने को मिल रही है। गेम की तकरार हो या निजी जिंदगी से जुड़ी अनबन, 'लॉकअप 2' हर दिन दिलचस्प मोड़ लेता हुआ नजर आ रहा है। हाल ही में रितेश देशमुख और फराह खान के शो 'लॉकअप 2' से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा जंगली बिल्लियों की तरह झगड़ती हुई नजर आईं। इतना ही नहीं, हर्षद चोपड़ा ने भी टास्क में ऐसी गलती कर दी कि उनके कारण पूरी टीम को खामियाजा भुगतना पड़ेगा। 'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) से जुड़ा ये प्रोमो वीडियो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: 'इतना मेरा बाप भी किस नहीं करता मुझे'- राम कपूर के कारण असहज हुईं श्रेया कालरा? बोलीं- थू है...
Lock UPP 2 में कंटेस्टेंट्स के बीच हुई तकरार
'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि शिवांगी टीम के सभी लोगों के लिए खाना ऑर्डर करती हैं। ऐसे में लेकिन श्रेया कालरा सबके साथ खाना नहीं खातीं। इसपर शिवांगी जोशी उनसे कहती हैं कि सब लोग अंदर बैठकर खा रहे हैं। श्रेया कालरा जवाब देती हैं कि मुझे तुम लोगों के साथ खाना खाने का मन नहीं है। वहीं हर्षद चोपड़ा बीच में बोलने लगते हैं कि गैंग लीडर बोल रही हैं, तुम नहीं मानना चाहती? इसपर श्रेया कालरा कहती हैं, "यार एक-एक करके बोलो ना।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: 'गूगल कर लेना', गुस्से में लाल हुईं Shivangi Joshi ने श्रेया कालरा को दिया मुंहतोड़ जवाब, खत्म की दोस्ती
'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) के प्रोमो में दिखाया गया कि शिवांगी जोशी श्रेया को बीच में टोकती हैं और कहती हैं, "आराम से बात करो।" लेकिन श्रेया कालरा चिल्लाते हुए कहती हैं, "नहीं देना है खाना मत दो यार, खाओ।" उनकी बात पर हर्षद चोपड़ा कहते हैं, "जाओ।" वहीं श्रेया कालरा पूछती हैं, "तुम हो कौन भाई मुझे खाना देने वाले।" लेकिन शिवांगी जोशी, श्रेया कालरा पर भड़कते हुए कहती हैं, "खाना दे रहे थे ना, तुम्हें प्यार से।" उनकी बात पर श्रेया ने कहा कि मुझे अकेले बैठकर खाना खाना है। वहीं शिवांगी जोशी बोलीं, "चिल्लाओ मत।"
हर्षद चोपड़ा की गलती ने डुबाई टीम
'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि शिवांगी जोशी और आकांक्षा चमोला की टीम के बीच टास्क होता है, जिसमें असुरक्षित टीम को सुरक्षित होने का मौका मिलता है। लेकिन हर्षद चोपड़ा अपनी टीम की जगह आकांक्षा चमोला की टीम की मदद कर देते हैं, जिससे वे लोग जीत जाते हैं। वहीं रितेश देशमुख भी कहते हैं, "इसे बोलते हैं अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारना।" रितेश देशमुख आकांक्षा की टीम से बोलते हैं कि अब आप हारने वाली टीम में से किसी एक को जजमेंट डे तक असुरक्षित कर सकते हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि आकांक्षा चमोला की टीम किसे असुरक्षित करेगी।
