Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे की एक चाल से बंद हुई Shivangi Josh-हर्षद चोपड़ा की बातचीत, फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस

Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 में नया ड्रामा देखने के लिए मिला। यहां पर शिल्पा शिंदे ने अपनी पावर का इस्तेमाल करके शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा की बात बंद करवा दी, जिससे घर में काफी बवाल हुआ।

Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2) के लेटेस्ट एपिसोड में गेम एक बार फिर बदल गया है। इस बार रितेश देशमुख ने जेल में आकर हर किसी को हिला दिया, जिस वजह से शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। शो में देखने के लिए मिला कि रितेश देशमुख ने सभी कंटेस्टेंट्स के सेलमेट बदल दिए और शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) को शिल्पा शिंदे का सेलमेट बनाया। इस मौके पर हर सेल में एक कंटेस्टेंट को कंट्रोलर बनाया और एक को डिपेंडेड बनाया। टास्क में शिल्पा कंट्रोलर बनीं और शिवांगी डिपेंडेड बन गईं, जिसके बाद शिल्पा शिंदे ने अपना बड़ा गेम खेला। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Lock Upp 2: मिड वीक इविक्शन में 2 कंटेस्टेंट पर लटकी तलवार, Shivangi Joshi होंगी शो से बाहर?

lock upp 2

lock upp 2 (photo credit- Twitter)

शिल्पा शिंदे ने हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी को किया अलग

टास्क में शिल्पा शिंदे ने सबसे पहले शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा को अलग करने का फैसला किया। शिल्पा ने शिवांगी को ऑर्डर दिया कि वह हर्षद चोपड़ा के साथ बात भी नहीं करेंगी। वह उन दोनों को साथ बैठे हुए भी नहीं देखना चाहती हैं। इस मौके पर शिवांगी शिल्पा को समझाती हुई नजर आती हैं, लेकिन शिल्पा काफी सख्त होकर अपना फैसला सुनाती हैं और शिवांगी को ये बात माननी पड़ती हैं। शिवांगी इस फैसले से रो पड़ती हैं और वह रोते हुए हर्षद चोपड़ा को भी ये बात बताती हैं। दोनों एक दूसरे के आसपास होते हैं, लेकिन शिल्पा के ऑर्डर की वजह से बात नहीं कर पाते। इतना ही नहीं, शिवांगी जेल के एक कोने में जाकर खूब रोती हैं, तब राम कपूर शिवांगी को संभालते हुए नजर आते हैं और हर्षद दूर खड़े सब देखते हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: कोरोना पॉजिटिव हुए सिंगर कुमार सानू के बेटे Jaan, हालत बिगड़ते ही अस्पताल में हुए भर्ती; देखें वीडियो

    शिवांगी जोशी को देख रो पड़ेंगे हर्षद चोपड़ा

    टास्क में आगे देखने के लिए मिलेगा कि शिल्पा शिंदा, श्रेया और माधुरी को बोलती हैं कि वह इन दोनों को अलग करके रहेंगी। वहीं, राम कपूर हर्षद चोपड़ा से भी इस मामले पर बात करते हैं और एक्टर से पूछते हैं कि क्या वह ठीक हैं? इस पर हर्षद खुद को ठीक बताते हैं लेकिन उनकी आंखों से आंसू झलक पड़ते हैं। तब राम उन्हें समझाते हैं और शिवांगी को दूर रहकर ही शांत रखने के लिए बोलते हैं।

    End of Feed