Laapataa Ladies ने नेटफ्लिक्स पर 'एनिमल' को दी पटखनी, ऋतिक रोशन की 'फाइटर' के आगे हुई फुस्स

  • Authored by: अभय
  • Updated May 23, 2024, 03:06 PM IST

Laapataa Ladies Beats Animal on Netflix: किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज' ने नेटफ्लिक्स पर हैरान करने वाले रिकॉर्ड बना दिया है। इसी के साथ नेटफ्लिक्स पर 'लापता लेडीज' ने रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' को इस मामले में पीछे कर दिया है। तो चलिए जानते हैं वो रिकॉर्ड, जिसको लेकर काफी चर्चा हो रही है।

Laapataa Ladies Beats Animal on Netflix: बॉलीवुड स्टार आमिर खान (Aamir Khan) की एक्स वाइफ किरण राव (Kiran Rao) की फिल्म 'लापता लेडीज' (Laapataa Ladies) कई दिनों चर्चा में बनी हुई है। किरण राव की 'लापता लेडीज' को बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी पर भी रिलीज किया गया है। फिल्म को ओटीटी पर खूब प्यार मिल रहा है। किरण राव की फिल्म बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी पर भी रिकॉर्ड बनाती हुई नजर आई। अभी हाल ही में 'लापता लेडीज' ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। किरण राव की फिल्म ने रणबीर कपूर की 'एनिमल' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Laapataa Ladies Beats Animal on Netflix

Instagram

'लापता लेडीज' ने 'एनिमल' को किया पीछे

किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज' एक बाद एक नए रिकॉर्ड बना रही है। 'लापता लेडीज' को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। इस फिल्म ने नेटफ्लिक्स पर एक धमाका कर दिया है। किरण राव की 'लापता लेडीज' ने नेटफ्लिक्स पर रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' को पीछे कर दिया है। किरण राव की फिल्म ने 13.8 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर दिया है। इस मामले में रणबीर कपूर की एनिमल पीछे हो गई। लेकिन आपको बता दें किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज' ऋतिक रोशन की 'फाइटर' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई। ऋतिक रोशन की 'फाइटर' को 14 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

End of Feed