The Great Indian Kapil Show 2 के लिए साथ आए कपिल शर्मा-सुमोना चक्रवर्ती, लड़ाई के बाद अब सुधरे रिश्ते?

Kapil Sharma-Sumona Chakravarti Video: कुछ समय पहले खबरें उठी थी की कपिल शर्मा और सुमोना चक्रवर्ती के बीच नोक-झोंक चल रही है। इसी बीच खुद सुमोना ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कपिल शर्मा नजर आ रहे हैं क्या यह दी ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2 का संकेत है।

Kapil Sharma-Sumona Chakravarti Video: कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुमोना चक्रवर्ती की ऑनस्क्रीन जोड़ी के सभी दीवाने हैं। कपिल शर्मा शो में दोनों की पति-पत्नी वाली नोक-झोंक ने सभी का खूब मनोरजन किया था। हालांकि नेटफलिक्स के शो दी ग्रेट इंडियन कपिल शो से सुमोना गायब दिखी थीं। ऐसे में खबरें उड़ने लगी की दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है जिसकी वजह से सुमोना शो का हिस्सा नहीं बनी। अब हाल ही में इन्हीं सब खबरों पर पूर्णविराम लगाते हुए एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कपिल भी नजर आ रहे हैं। क्या यह वीडियो सुमोना चक्रवर्ती की ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2 में वापसी का संकेत है।

Kapil Sharma-Sumona Chakravarti Video

एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakravarti) ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया जिसमें वह कपिल शर्मा (Kapil Sharma) की बीवी बनी हुई है। यह दोनों के ब्रैंड के चलते साथ आए थे कुछ समय पहले यह एड शूट किया गया था। वीडियो में देखा जा सकता है की सुमोना सिर दर्द से परेशान हैं लेकिन पति कपिल उन्हे तंग कर दर्द और बड़ा रहे हैं। लंबे समय बाद स्क्रीन पर दोनों की खट्टी-मिट्ठी नोंक झोंक देख सभी काफी खुश होते हैं।

End of Feed