Heeramandi Exclusive: 'लज्जों' के रोल के लिए नहीं आई थी Richa Chadha, संजय लीला भंसाली ने कहा- हिरोइन जैसा नाच गाना नहीं होगा तुमसे

Heeramandi Exclusive Richa Chadha : जूम( Zoom) के साथ खास बातचीत के दौरान ऋचा चड्ढा( Richa Chadha) ने हीरामंडी सीरीज के पीछे की कई सारी बातें बताई। संजय लीला भंसाली ने बुलाया और कहा कि चलो कुछ नया किरदार करते हैं. यहां पढ़ें ऋचा का पूरा इंटरव्यू

Heeramandi Exclusive Richa Chadha : संजय भंसाली ( Sanjay Leela Bhansali) की अपकमिंग वेब सीरीज हीरामंडी को रिलीज होने में महज कुछ ही घंटों का समय बचा है। बेसब्री से सीरीज का इंतजार कर रहे फैंस के कलेजे में आज ठंडक पड़ने वाली है। शो में एक से बढ़कर एक स्टारकास्ट को लिया गया है। वहीं बॉलीवुड हसीना ऋचा चड्ढा( Richa Chadha) ने सीरीज में लज्जों नाम की महिला का किरदार किया है। हाल ही में जूम के साथ खास बातचीत में ऋचा चड्ढा ने अपने किरदार के बारे में बात की, उन्होंने बताया कि यह रोल मुझे कैसे मिला था।

Heeramandi Exclusive Richa Chadha

जूम( Zoom) के साथ खास बातचीत के दौरान ऋचा चड्ढा( Richa Chadha) ने हीरामंडी सीरीज के पीछे की कई सारी बातें बताई। ऋचा ने कहा कि उन्हें पहली बार संजय लीला भंसाली की ऑफिस से फोन 2021 में आया था। उस समय कोविड की दूसरी लहर चल रही थी। जब हीरामंडी के बारे में बात की उस समय संजय लीला भंसाली सीरीज को डायरेक्ट नहीं कर रहे थे बल्कि वह शो रनर थे । उन्होंने मुझे लज्जों के किरदार के लिए नहीं बुलाया था। मैंने सोचा था कि मैं हमेशा से ही नेगेटिव किरदार करती आई हूं, मैं कुछ ऐसा ही कर पाऊंगी। लेकिन, संजय लीला भंसाली ने बुलाया और कहा कि चलो कुछ नया किरदार करते हैं, यह रोल करने के बाद मुझे बहुत खुशी हो रही है और मुझे यकीन है कि उन्हें मेरा ये रोल पसंद भी आने वाला है।

End of Feed