Emergency Room Review: हेल्थकेयर इंडस्ट्री की गहरी सच्चाई दिखाता है शो, अपनों के लिए टाइम निकालने को तड़प जाते हैं डॉक्टर्स

Emergency Room Review: "य़ह नर्स लोग खाने का डब्बा ले क्यों जाते हैं? इनके पास खाना खाने का टाइम तो नहीं होता. ऐसी नौकरी करनी ही क्यों है, जिसमें न अपने लिए टाइम हो न अपनों के लिए। हर वक्त मरीजों के लिए खड़े रहने वाले डॉक्टर-नर्स की लाइफ में क्या होता है जानने के लिए पढें एमर्जेंसी रूम का रिव्यू

Emergency Room Series: हर देश के लिए उसका हेल्थकेयर डिपार्टमेंट बहुत अहम होता है। इंडिया में एक तरफ जहां डॉक्टर को भगवान कहकर बुलाया जाता है उन्हीं डॉक्टर्स के साथ अस्पताल में कैसा बर्ताव होता है। वह अपने करियर में कितनी परेशानी का सामना करते हैं। उनको और उनकी मेहनत को उतना सम्मान नहीं मिलता जिसके वह हकदार होते हैं। इन्ही हेल्थकेयर वर्कर्स के संघर्ष और वर्किंग लाइफ को इमोशनल और मनोरंजक अंदाज में प्रस्तुत करता एक शो यूट्यूब पर रिलीज हुआ है जिसका नाम है "एमर्जेंसी रूम"। वीकेंड पर देखने के लिए यह परफेक्ट है, शो शुरू करने से पहले पढ़ डालें इसका रिव्यू।

Emergency Room Review

क्या है शो की कहानी :

इस शो की पूरी कहानी त्रिशा के चारों ओर घूमती है, त्रिशा(Alisha Parveen) एक नर्स है जो एक बड़े अस्पताल में काम करती है। एक रात जब त्रिशा अपनी ड्यूटी से फ्री होकर थोड़ा रीलैक्स कर रही होती है तभी उसके पास एक बहुत सीरीअस पेशेंट आता है जिसका बाइक से एक्सीडेंट हो गया है वह चोटिल मरीज की जान बचाने में लगी थी तभी रोगी के घबराए पिता त्रिशा पर चिल्ला देते हैं. फिर भी वह शांत रहती है क्योंकि उसे पता है कि डर गुस्से के रूप में बाहर आता है. यह सीन काफी ईमोशनल है और दर्शक इस सीन के जरिए हेल्थकेयर वर्कर्स की भावनाओं से खुद को जोड़ लेता है। इस बीच कहानी फ्लैश बैक में और वर्तमान में दोनों पीरियड्स मे चलती रहती है कि कैसे त्रिशा को नर्स बनने का शौक होता है और फिर वह कैसे कई चुनौतियों का सामना करते हुए य़ह कोर्स करती है.

End of Feed