Detective Sherdil: जोगी (2022) के बाद फिर से अली अब्बास जफर और दिलजीत दोसांझ की जोड़ी एक साथ धमाल करने वाली है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे थे। अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। डिटेक्टिव शेरदिल में एक्टर-सिंगर लीड रोल निभाने वाले हैं। आइए जानते हैं कि ये फिल्म कब और किस प्लेटफॉर्म में रिलीज होने वाली है।
Detective Sherdil
डिटेक्टिव शेरदिल जी5 में 20 जून को रिलीज होने वाली है। रवि छाबड़िया द्वारा निर्देशित इस फिल्म में डायना पेंटी, बोमन ईरानी, रत्ना पाठक शाह, चंकी पांडे, बनिता संधू और सुमीत व्यास भी लीड रोल में नजर आने वाले है। हाल ही में जी5 ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया है। पोस्टर को रिलीज करते हुए लिखा-"शेरदिल की जासूसी कौशल ATE/10 होने वाली है। मत कहो कि हमने तुम्हें चेतावनी नहीं दी थी। DetectiveSherdil का प्रीमियर 20 जून को होगा, सिर्फ ZEE5 पर।
जासूस का रोल करेंगे दिलजीत दोसांझ
यह फीचर फिल्म छाबड़िया की बतौर निर्देशक पहली फिल्म है। उन्होंने इससे पहले सुल्तान, टाइगर ज़िंदा है, भारत और जोगी जैसी फिल्मों में जफर की सहायता की है। बता दें डिटेक्टिव शेरदिल को जफर, सागर बजाज और छाबड़िया ने मिलकर लिखा है। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ एक जासूस का रोल करने वाले हैं।
अंग्रेज़ी में स्क्रिप्ट पढ़ आई थी हंसी
इस फिल्म में पहली बार दिलजीत एक जासूस की भूमिका निभाते नज़र आएंगे। एक बार एक इंटरव्यू में सिंगर ने खुलासा किया था कि उन्होंने स्क्रिप्ट पढ़े बिना ही फिल्म साइन कर ली थी। उन्होंने कहा, "मैं तुरंत ही फिल्म में शामिल हो गया। अली अब्बास ने मुझे एक स्क्रिप्ट भेजी थी। मैंने उसे भी नहीं पढ़ा। मैंने अपनी उड़ान के दौरान स्क्रिप्ट के दो पन्ने पढ़े। जहां मुझे बहुत हंसी आई क्योंकि यह पूरी अंग्रेज़ी में थी। मैंने अली सर के आदेश पर फ़िल्म की।"
