Bigg Boss Ott 3: बिग बॉस टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो में से एक है। इस शो की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। मेकर्स ने शो की पॉपुलैरिटी को देखते हुए बिग बॉस ओटीटी रिलीज किया था। इस शो के तीसरे सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स बिग बॉस ओटीटी 3 के लिए टीवी के पॉपुलर स्टार्स को अप्रोच कर रहे हैं। शो को लेकर अलग-अलग नाम सामने आए है। इस लिस्ट में ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम शिवांगी जोशी का नाम सामने आया है।
Shivangi Joshi and Salman Khan (credit Pic: Instagram)
लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्ट्रेस को सलमान खान के शो के लिए अप्रोच किया गया है। मेकर्स और शिवांगी के बीच में बातचीत चल रही है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस इस सीजन की सबसे महंगी कंटेस्टेंट्स हो सकती हैं। हालांकि अभी तक कुछ भी कंफर्म नहीं हुआ है। शिवांगी टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं।
शिवांगी जोशी बनेंगी बिग बॉस ओटीटी 3 का हिस्सा
शिवांगी के अलावा मेकर्स ने पंकित ठक्कर को भी इस शो के लिए अप्रोच किया है। पंकित इन दिनों बरसाते शो में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा शो के लिए शीजान खान, अरहान बहल, शहजादा धामी, मेकर्सटर्न, ठगेश, प्रतीक्षा होनमुखे का नाम सामने आया है। मेकर्स ने अभी तक एक भी नाम को कंफर्म नहीं किया है। ये शो 15 मई को ऑनएयर होने वाला है। हालांकि शो के ऑनएयर होने की डेट को मेकर्स ने कंफर्म नहीं किया है।
