Bigg Boss OTT 3 Update: ओटीटी प्लेटफॉर्म का मोस्ट कंट्रोवर्सिअल शो बिग बॉस ओटीटी को लेकर कोई ना कोई बड़ा और नया अपडेट सामने आता रहता है। फिर एक बार मेकर्स अपने नए सीजन 3 से लोगों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। अब इस शो के कंटेस्टेंट को लेकर कई टीवी और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर का नाम सामने आता रहता है। हालांकि सब इस लिस्ट में एक और शख्स का नाम जुड़ गया है जो इन दिनों काफी फेमस है। यह और कोई नहीं वड़ा पाव गर्ल है जिनका नाम शो में हिस्सा लेने के लिए सामने आ रहा है।
टेली चक्कर की रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) के मेकर्स ने दिल्ली के फेमस वड़ा पाव गर्ल को शो में हिस्सा लेने के लिए ऑफर दिया है। बात दें की चंद्रिका दीक्षित (Chandrika Dixit) नाम की महिला दिल्ली में वड़ा पाव का स्टॉल लगाती है। ऐसे में इन दिनों कई कंट्रोवर्सी के चलते उनका नाम काफी बज में बना हुआ है। सिर्फ यही नहीं उनके वड़ा पाव स्टाल के आगे काफी लंबी लंबी लोगों की लाइन लगी होती है। हालांकि अब तक मेकर्स या चंद्रिका ने खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
इसी के साथ कुछ दिन पहले चंद्रिका को मुस्तांग गाड़ी चलाते हुए देखा गया जिसके बाद लोगों के बीच खलबली सी उठी खड़ी हुई। बात दें की शो क्रिकेट आईपीएल खत्म होने के बाद जियो सिनेमा पर लॉन्च हो सकता है। हर बार की तरह सलमान खान (Salman Khan) शो को होस्ट कर चार चांद लागाएंगे।
