Bigg Boss OTT 3 की पहली कैप्टन बनीं Sana Maqbul, घरवालों के बीच किया ड्यूटीज का बंटवारा

Bigg Boss OTT 3 Sana Maqbul Become First Captain Of House: 'बिग बॉस ओटीटी 3' ने धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो को अपना पहला कैप्टन मिल चुका है और वह कैप्टन कोई और नहीं बल्कि टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सना मकबूल बनी हैं। उन्होंने घरवालों के बीच ड्यूटीज का भी बंटवारा कर दिया है।

Bigg Boss OTT 3 Sana Maqbul Become First Captain Of House: जियो सिनेमा के चर्चित शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। शो में कंटेस्टेंट्स अपनी गेम को सीधा करने और बाकियों को रास्ते से हटाने की पूरी-पूरी कोशिश कर रहे हैं। गेम की खातिर ही 'बिग बॉस ओटीटी 3' में हुई दोस्ती भी अब रंग बदलने लगी है। अभी तक शो में कैप्टन नहीं चुना गया था, लेकिन अब बिग बॉस ओटीटी 3 में वो काम भी हो गया है। दरअसल, घरवालों को 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) का पहला कैप्टन मिल चुका है और वह कोई और नहीं बल्कि टीवी की चर्चित एक्ट्रेस सना मकबूल (Sana Makabul) हैं।

End of Feed