Bigg Boss OTT 3 का नई बाहरवाली बनीं Sana Makbul, लेकिन चंद पल में बनी बिग बॉस के गुस्से का शिकार

Bigg Boss OTT 3 New Outsider: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर अपडेट सामने आया है इस बार घर का नया बाहरवाला सना मकबुल बनी हैं। ऐसे में यह राज एक घरवाले के सामने आ गया जिससे सना मकबुल बिग बॉस के गीससे का शिकार हुईं और सजा भी मिली।

Bigg Boss OTT 3 New Outsider: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 में इन दिनों काफी कुछ मजेदार देखने को मिल रहा है जिससे दर्शकों को एंटेरटेन्मेंट का डबल डोज मिल रहा है। सिर्फ यही नहीं घर में टास्क और नॉमिनेशन को भी सभी घरवाले काफी ज्यादा मजेदार बना रहे हैं। ऐसे में शो ने कल 4 हफ्ते पूरे कर लिए हैं और तेजी से फिनाले की तरफ बढ़ रहा है। इसी बीच घर से अपडेट सामने आई है की सना मकबुल घर की नई बाहरवाली बनी लेकिन कंटेस्टेंट की खुशी कुछ मिनट तक रही जानिए क्या हुआ टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Bigg Boss OTT 3 New Outsider is Sana Makbul

बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT Season 3) में लवकेश कटारिया के बाद सना मकबुल (Sana Makbul) को नया बाहरवाला बनाया गया। ऐसे में कंटेस्टेंट अपनी खुशी नहीं छुपा सकी और विशाल पांडे के सामने राज खुल गया। यह देख कुछ देर बाद बिग बॉस ने सभी घरवालों को इकत्र किया और सना को राज खोलने पर खरी खोटी सुनाई। बाकायदा मेकर्स ने टीवी स्क्रीन पर विशाल और सना के बीच हुई बातचीत अन्य घरवालों को दिखाई। ऐसे में यह देख सना और विशाल काफी शर्मशार हुए।

End of Feed