BB OTT 3 के आखिर दिन रोमांस करते दिखे Sana Makbul-Ranveer Shorey, अभिनेत्री ने कहा "मैं सात जन्मों में भी..."

Sana Makbul-Ranveer Shorey Romance: बिग बॉस ओटीटी 3 के फिनाले के बीच जियो सिनेमा ने एक धमाकेदार प्रोमो शेयर किया है, जिसमें आप देख सकते हैं कि एक-दूसरे के दुश्मन रह चुके सना मकबूल-रणवीर शोरे एक साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Sana Makbul-Ranveer Shorey Romance: आज शाम बिग बॉस ओटीटी 3 का फिनाले है। अनिल कपूर द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो को आज रात अपने विजेता मिल जाएगा। फैंस अपने फेवरट कन्टेस्टन्ट को जमकर वोट कर रहे हैं। बता दें कि टॉप 2 में सना मकबूल और नैजी शामिल हैं। इनमें से कोई एक बिग बॉस ओटीटी 3 की ट्रॉफी अपने नाम करके जाएगा। इस बीच जियो सिनेमा ने एक धमाकेदार प्रोमो शेयर किया है, जिसमें आप देख सकते हैं कि एक-दूसरे के दुश्मन रह चुके सना मकबूल-रणवीर शोरे एक साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Sana Makbul-Ranveer Shorey Romance

जियो सिनेमा द्वारा शेयर किए गए प्रोमो में देखा जा सकता है कि सभी टॉप 5 कन्टेस्टन्ट सोफ़े पर बैठे हुए हैं। तभी अनिल कपूर कहते हैं कि सना मकबूल आप दोनों ने सीजन के दौरान एक-दूसरे का गला पकड़ना चाहा, अब मैं चाहता हूँ कि आज आप दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़ें। उसके बाद सना मकबूल और रणवीर शोरे एक-दूजे के हाथ पकड़ रोमांस करने लगते हैं। रणवीर, सना को बोलते हैं कि "सना आज तक मैंने तुझ जैसी बदसूरत लड़की हो और सबसे बेवकूफ भी।" इसके बाद सना बोलती है कि "अपने मेरी इतनी रिस्पेक्ट की जो मैं साथ जन्मों में भी नहीं भूल पाऊँगी।"

End of Feed