BB OTT 3: शिवानी कुमारी पर बिजली की तरह बरसे Ravi Kishan, कहा 'गांव वाले ऐसे नहीं होते हैं'... !

BB OTT 3 Weekend Ka Vaar Update: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 में इस वीकेंड का वार में शिवानी कुमारी की बोलती बंद करने एक मेहमान को बुलाया गया है। ऐसे में वह कंटेस्टेंट पर बिजली की तरह बरसने वाला है, आखिर कौन है वो सेलेब जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

BB OTT 3 Weekend Ka Vaar Update: अनिल कपूर के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 सुर्खियों में बना रहता है। कंटेस्टेंट के बीच चल रहे लड़ाई-झगड़े और कंट्रोवर्सी सभी दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है। सिर्फ इतना ही नहीं घर में कंटेस्टेंट को तीन हफ्ते हो गए हैं जिसके चलते अब तक 4 लोग शो से एलिमिनेट हो चुके हैं। इसी के साथ इस वीकेंड का वार पर भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े कलाकार नजर आ सकते हैं। ऐसे में यह एक्टर सभी कंटेस्टेंट को छोड़ शिवानी कुमारी पर बरसता हुआ दिखेगा। आखिर कौन है वो एक्टर और शिवानी कुमारी पर क्यूँ भड़के जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

BB OTT 3 Weekend Ka Vaar Update:

रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) के इस वीकेंड का वार में भोजपुरी स्टार रवि किशन नजर आ सकते हैं। ऐसे में कहा जा रहा है की वह शिवानी कुमारी (Shivani Kumari) संग घर में हुए लड़ाई को बतमीजी कह देंगे। शो के फैन पेज के मुताबिक रवि किशन (Ravi Kishan) शिवानी कुमारी से कहंगे कि गाँव वाले ऐसे नहीं होते हैं। गाँव वाले बहुत ही हंबल और जमीन से जुड़े रहते हैं, मैं भी गाव से हूँ लेकिन जो आप करती हैं वो बतमीजी है।

End of Feed