सबसे पॉपुलर और विवादित शो बिग बॉस ओटीटी के नए सीजन का आज प्रीमियर होने वाला है। इस शो का अच्छा खासा बज बना हुआ है। बीते दिने बिग बॉस के घर की फोटोज सामने आई थी, जो कि अबतक इंटरनेट पर छाई हुई है। वहीं कंटेस्टेंट्स को लेकर कई लिस्ट भी सामने आ चुकी हैं। इस बीच ये खबर सामने आई है कि बॉलीवुड फिल्मों में धमाल मचाने वाले रणवीर शौरी इस शो का हिस्सा बनने वाले हैं। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं क्या सच में रणवीर अनिल कपूर के रियलिटी शो में धमाल मचाएंगे।
अनिल कपूर के शो बिग बॉस ओटीटी 3 में दिखेंगे रणवीर शौरी
दअरसल बिग बॉस तक (Bigg Boss_Tak) ने अपने एक्स अकाउंट पर एक अपडेट शेयर किया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर शौरी शो के लिए कंफर्म हो गए हैं। अगर ऐसा है तो वो बिग बॉस ओटीटी 3 में गर्दा उड़ा देंगे। हालांकि अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं सामने आई है। बता दें कि रणवीर शौरी ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया हैं। उनकी एक्टिंग को लोग काफी पसंद करते हैं। इस लिस्ट में एक था टाइगर से लेकर हीरोइन तक के नाम शामिल हैं।
बिग बॉस ओटीटी 3 का हिस्सा बनेंगे ये लोग
बीते दिनों एक लिस्ट में सामने आई थी, जिसमें बताया गया था कि ये 15 लोग बिग बॉस में नजर आने वाले हैं। इस लिस्ट में एक से बढ़कर एक नाम शामिल थे। बता दें कि अबतक बस दिल्ली की वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका गेरा दीक्षित के नाम पर ही बिग बॉस के मेकर्स ने मुहर लगाई है। वड़ा पाव गर्ल का नाम कई विवादों में आ चुका हैं अब देखना ये दिलचस्प होगा कि इस घर में वो क्या बवाल करती हैं। वहीं अनिल कपूर भी बिग बॉस ओटीटी के तीसरे सीजन को होस्ट करने के लिए तैयार हैं।
