Bigg Boss OTT 3: रणवीर शौरी ने उधेड़ी लव कटारिया की बखिया, बोले 'जहर घोलने के अलावा...'

Bigg Boss OTT 3: अनिल कपूर (Anil Kapoor) होस्टेड रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 के घर से वीडियो सामने आई है, जिसमें लव कटारिया और रणवीर शौरी के बीच झगड़ा हो रहा है। सिर्फ यही नहीं रणवीर ने लव पर कई इल्जाम भी लगाए देखिए वायरल वीडियो इस रिपोर्ट में।

Bigg Boss OTT 3: अनिल कपूर का रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 को शुरू हुए 3 दिन ही हुए हैं और कंटेस्टेंट के बीच झगड़ा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। पहले ही दिनों खाने के पीछे कंटेस्टेंट के बीच जंग छिड़ी और अब अपने स्टारडम को लेकर भी। हाल ही में एपिसोड के दौरान रणवीर शौरी और यूट्यूबर लवकेश कटारिया के बीच कहानी सुनी हुई। इस बीच रणवीर ने लव पर कई इल्जामत लगाए और उन्हे जमाने के आगे कार्टून बता दिया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए आखिर ये पूरा मामला है क्या।

Bigg Boss OTT 3: Ranveer Shorey Slammed Lovekesh kataria

बिग बॉस ओटीटी 3 में (Bigg Boss OTT 3) मेकर्स दीपक चौरसिया का शो आज का मुद्दा टास्क का आयोजन करते हैं। ऐसे में रणवीर शौरी (Ranveer Shorey) शो में लव कटारिया का अब शो में योगदान ना देने पर कटाक्ष करते हैं। कंटेस्टेंट कहते हैं कि अब तक दो दिन में लव ने जहर घोलने, ताने और मजाक करने के अलावा कोई योगदान नहीं है। बिग बॉस ओटीटी 3 में आप बाहर बैठी यूट्यूब फैंस के लिए लड़ाई झगड़े कर रहे हैं यही आपका अब तक योगदान है। एक्टर ने अपनी बात रखते हुए सरेआम लव को जोकर बता दिया।

End of Feed