BB OTT 3: कृतिका मलिक ने सना मकबूल की पर्सनालिटी पर उठाए सवाल, एक्ट्रेस ने चप्पल दिखाते हुए कहा- इससे बात करो

Bigg Boss OTT 3 Promo Sana Maqbul Epic Reply To Kritika Malik: 'बिग बॉस ओटीटी 3' में इन दिनों कंटेस्टेंट्स एक-दूजे की गेम पर फुल स्टॉप लगाने की पूरी-पूरी कोशिश कर रहे हैं। वहीं हाल ही में कृतिका मलिक ने सना मकबूल की पर्सनालिटी पर सवाल उठाए, जिसका एक्ट्रेस ने करारा जवाब दिया।

Bigg Boss OTT 3 Promo Sana Maqbul Epic Reply To Kritika Malik: जियो सिनेमा के चर्चित शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो के सभी कंटेस्टेंट्स किसी न किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाते हैं, चाहे वह उनकी गेम हो या फिर उनका विवाद। जहां पहले 'बिग बॉस ओटीटी 3' में कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती दिखाई दी थी। तो अब उनके बीच दुश्मनी होनी शुरू हो गई है। हाल ही में कृतिका मलिक और सना मकबूल के बीच भी दीवार बनती नजर आई। कृतिका मलिक (Kritika Malik) ने 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में सना मकबूल की पर्सनालिटी पर सवाल खड़े किये, जिसे लेकर 'इस प्यार को क्या नाम दूं' एक्ट्रेस ने भी करारा जवाब दिया।

'बिग बॉस ओटीटी 3' में सना मकबूल ने दिया कृतिका मलिक को जवाब

End of Feed