Bigg Boss OTT 3 Payal Malik Crying: कंट्रोवर्सीयल रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 इन दिनों हर जगह अपने कंटेस्टेंट के चलते चर्चा का विषय बना हुआ है। सिर्फ यही नहीं शो के अंदर और बाहर आए दिन कुछ नया देखने को मिल रहा है चाहे वो नॉमिनटेड कंटेस्टेंट और या घर में रह रहे घरवाले। शो से दूसरे वीक में एविक्ट हो चुकी पायल मलिक को सोशल मीडिया पर कई दिनों से बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। ऐसे में यूट्यूबर के सब्र का बांध टूट गया और वह वीडियो शेयर कर सभी के आगे रोती हुईं नजर आई।
बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) में पायल मलिक (Payal Malik) ने अपने पति अरमान मलिक और सौतन कृतिका संग एंट्री मारी थी। लोगों को यह तीन शादी वाला कान्सेप्ट अच्छा नहीं लगा और बहुविवाह को बढ़ावा देने के लिए तीनों को ट्रोल किया। पायल मलिक को जहां शो में लोगों की तरह से हमदर्दी मिल रही थी अब वह बदलकर ट्रोलिंग हो गई है। दरअसल शनिवार के वीकेंड का वार में आकार पायल मलिक ने विशाल पर कृतिका पे कीये भद्दे कमेन्ट और गंदी नजरों से देखने का इल्जाम लगाया था। जिसके बाद गुस्से में आकार कल अरमान मलिक ने विशाल को सरेआम थप्पड़ मार दिया, जिसको लेकर पायल मलिक ट्रोल हुईं।
लोगों का कहना है की पायल मलिक ने झूठे और गलत आरोप लगाकर विशाल पांडे की इमेज को खराब करना चाहा। पायल रोती बिलखती हुई कहती हैं कि अगर अपने परिवार के लिए स्टैंड लेना गलत है तो मैं आगे से अपने परिवार के लिए स्टैंड नहीं लूंगी। मेरी गलती कहाँ है मुझे बस इतना बता दो। मैं किसी को नीचा नहीं दिखाना चाहती, किसी के खिलाफ नहीं बोलूंगी। इतनी सारी ज़िम्मेदारी के बाद सब कुछ कर रही हूँ लेकिन फिर भी लोगों को लगता है कि इसको बाहर निकाल दिया गया है तो पागल हो गई है। ऐसे में यह वीडियो देख कई लोगों ने पायल को ओवरएक्टिंग की दुकान कहा तो कई का मानना है की वह एक्टिंग कर रही है फिर से हमदर्दी बटोरने के लिए।
