Bigg Boss OTT 3 के आखरी एलिमनेशन में शामिल हुए Munawar Faruqui, विजेता का नाम किया लीक!

Munawar Faruqui on BB OTT 3 Set: स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुको को हाल ही में बिग बॉस ओटीटी 3 के सेट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान जब एक्टर से विनर को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने किस कंटेस्टेंट का नाम लिया जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Munawar Faruqui on BB OTT 3 Set: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 आखरिकर अपने आखिरी पड़ाव फिनाले में कदम रख चुका है। ऐसे में अब इस शो में कुल 7 कंटेस्टेंट बचे हैं जो ट्रॉफी की रेस में दौड़ रहे हैं। घर में अब जल्द ही आखरी एलिमनेशन होने वाला है जो काफी ट्विस्ट और टर्न्स से भरा होगा और यह सब अपने साथ मुनव्वर फारुकी लाने वाले हैं। कुछ समय पहले स्टैंडअप कॉमेडियन को सेट पर स्पॉट किया गया जहां वो शूटिंग करते हुए नजर आए। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए वीडियो-

Munawar Faruqui on BB OTT 3 Set

बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) के आखिरी एलिमिनेशन में सई केतन राव, अरमान मलिक, सना मकबुल और लवकेश कटारिया नॉमिनेटेड हैं। ऐसे में फिनाले से पहले इस इविक्शन को मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) अंजाम देंगे जिसके लिए वह शो के सेट पर पहुंचे। बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर अपने डैशिंग लुक में नजर आए इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत भी की। जब कॉमेडियन से पूछा गया की उनके मुताबिक इस सीजन का विनर कौन होना चाहिए तो उन्होंने नेजी का नाम लिया। मुनव्वर के तहत वह एक अच्छा गेम खेल रहे हैं और वह ट्रॉफी के हकदार भी हैं।

End of Feed