LIVEBigg Boss OTT 3 Finale Live: नेजी को मात देकर Sana Makbul ने दर्ज की जीत, घर ले गईं चमचमाती ट्रॉफी

Bigg Boss OTT 3 Finale Live: नेजी को मात देकर Sana Makbul ने दर्ज की जीत, घर ले गईं चमचमाती ट्रॉफी
Bigg Boss OTT 3 Finale, Anil Kapoor BB OTT 3 Grand Finale Winner Live Updates: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अनिल कपूर के चर्चित शो बिग बॉस ओटीटी 3 के फिनाले का आगाज हो चुका है। बिग बॉस ओटीटी 3 शो की ट्रॉफी हासिल करने के लिए 5 कंटेस्टेंट्स के बीच जंग शुरू हो चुकी है, जिसमें साई केतन राव, सना मकबूल, कृतिका मलिक, रणवीर शौरी और नेजी तक शामिल हैं। बिग बॉस ओटीटी 3 का विजेता (Bigg Boss OTT 3 Winner Name) जानने के लिए फैंस भी बेताब बैठे हुए हैं। खास बात तो यह है कि इसका आगाज करने श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव पहुंचे, जिन्होंने न केवल बिग बॉस ओटीटी 3 फिनाले का मजा दोगुना किया। बल्कि अपनी मूवी 'स्त्री 2' के सिलसिले में भी बताया। बिग बॉस ओटीटी 3 का विजेता (Bigg Boss OTT 3 Winner) चुनने के लिए फैंस ने भी अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स को सपोर्ट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
Bigg Boss OTT 3 Finale Live Update: सना मकबूल ने नेजी संग शेयर की ट्रॉफी
Bigg Boss OTT 3 Finale Live Update: सना मकबूल बनीं शो की विजेता
'बिग बॉस ओटीटी 3' में सना मकबूल ने जीत दर्ज की। उन्होंने टॉप 2 में नेजी को मात देते हुए जीत हासिल की और बिग बॉस की ट्रॉफी उठाई।
Bigg Boss OTT 3 Finale Live Update: घर से निकलने से पहले भावुक हुए सना और नेजी
सना मकबूल और नेजी 'बिग बॉस ओटीटी 3' में टॉप 2 में पहुंच गए हैं। दोनों घर से विदाई लेते वक्त भावुक हो गए। सना मकबूल और नेजी ने एक-दूजे का हाथ भी थामा और नम आंखों के साथ घर से बाहर आ गए।
Bigg Boss OTT 3 Finale Live Update: शो न जीतकर भी लवकेश कटारिया को मिला ये जबरदस्त खिताब
'बिग बॉस ओटीटी 3' से निकलने के बाद भी लवकेश कटारिया को खिताब से नवाजा गया। लवकेश कटारिया 'बोल्डेस्ट कंटेस्टेंट ऑफ द सीजन' बने, जिसके लिए उन्हें तोहफे में स्कूटी मिली।
Bigg Boss OTT 3 Finale Live Update: रणवीर शौरी ने निकलते ही नेजी को किया सपोर्ट
'बिग बॉस ओटीटी 3' में रणवीर शौरी बाहर निकल चुके हैं। उन्होंने शो से निकलते ही नेजी को सपोर्ट किया और कहा कि मैं ट्रॉफी दोस्तों के लइए और पैसे खुद के लिए जीतना चाहता था। लेकिन अब नेजी ये दोनों ही चीज लेकर आएगा।
Bigg Boss OTT 3 Live Update: टॉप 2 के लिए वोटिंग शुरू
'बिग बॉस ओटीटी 3' में रणवीर शौरी के निकलते ही टॉप 2 कंटेस्टेंट्स की लाइव वोटिंग शुरू हो चुकी है। इस वोटिंग के बाद ही तय किया जाएगा कि कौन शो का विजेता होगा।
Bigg Boss OTT 2 Finale: रणवीर और साई की परफॉर्मेंस
Bigg Boss OTT 3 Finale Live: शिवानी को मिला ये टाइटल
बिग बॉस ओटीटी 3 ग्रैंड फिनाले सभी कंटेस्टेंट एक सुर में सहमत हुए कि अगर बिग बॉस के घर में कोई 'कबूतर जा' के खिताब का हकदार है, तो वह शिवानी है! क्योंकि वह ही वह थी जो घर में एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक जानकारी पहुंचाने के लिए हमेशा तैयार रहती थी।
Bigg Boss OTT 3 Finale Live: ये हैं इस साल के टॉप 3
साईं केतन राव, बिग बॉस ओटीटी 3 के घर से बाहर होने वाले दूसरे फाइनलिस्ट थे। उनके एविक्शन की घोषणा स्त्री 2 स्टार श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव ने की। अब, रणवीर शौरी, नेज़ी और सना मकबुल टॉप 3 में हैं!
Bigg Boss OTT 3 Finale Live: सना के सपोर्ट में उतरे लव कटारिया
साई केतन राव के एविक्शन के बाद, लवकेश कटारिया ने शेयर किया कि भले ही वह सना की बहुत सी बातों से सहमत नहीं हैं, लेकिन वह स्वीकार करेंगे कि वह एक व्यक्ति के रूप में काफी मजबूत है। लवकेश ने कहा, यही गुण उन्हें विजेता बनाता है।
Bigg Boss OTT 3 Finale Live Update: साई को बाहर देख रो पड़ीं उनकी मां
टीवी एक्टर साई केतन राव चौथे नंबर पर 'बिग बॉस ओटीटी 3' से बाहर आ गए। उन्हें बाहर देख उनकी मम्मी फूट-फूटकर रोतीं नजर आईं।
Bigg Boss OTT 3 Live Update: साई केतन राव का विजेता बनने का सपना हुआ चूर
'बिग बॉस ओटीटी 3' में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव ने चोटी खींचकर रिजल्ट का बयां किया। जहां सना मकबूल, नेजी और रणवीर शौरी सुरक्षित रहे तो वहीं साई केतन राव बाहर हो गए।
Bigg Boss OTT 3 Finale Live Update: टॉप 3 चुनेंगे राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर
Bigg Boss OTT 3 Live Update: फिनाले में हुई श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की एंट्री
'बिग बॉस ओटीटी 3' श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव ने एंट्री की है। दोनों अपनी फिल्म स्त्री 2 के प्रमोशन के लिए शो में आए। जहां उन्होंने सबसे मुलाकात की।
Bigg Boss OTT 3 Finale live: सना मकबूल को डिजर्विंग नहीं मानते रणवीर शौरी
'बिग बॉस ओटीटी 3' में रणवीर शौरी ने कहा कि मैं हैरान हूं कि सना मकबूल फिनाले में बैठी है, चाहे बिग बॉस की दया से या दर्शकों के प्यार से। लेकिन मुझे जरा भी उम्मीद नहीं थी कि सना मकबूल यहां तक आएंगी।
Bigg Boss OTT 3 Finale Live Update: बिग बॉस से बाहर हुईं कृतिका मलिक
'बिग बॉस ओटीटी 3' से कृतिका मलिक का पत्ता कट चुका है। शो से बाहर होने वाली वह पहली कंटेस्टेंट बनीं। ट्रॉफी के करीब आकर कृतिका का विजेता बनने का सपना टूट गया।
Bigg Boss OTT 3 Finale Update: फिनाले में भिड़े विशाल पांडे और अरमान मलिक
'बिग बॉस ओटीटी 3' के फिनाले में विशाल पांडे और अरमान मलिक भिड़ गए। दोनों ने कृतिका मलिक को लेकर बातें कीं। विशाल पांडे को लेकर अरमान मलिक ने कहा कि आप शो का वो क्लिप लगाओ और अगर मैं गलत हुआ तो मैं यहां पैर पकड़कर माफी मांगूंगा। लेकिन अगर ये गलत हुआ तो ये मेरे पैर पकड़ेगा।
Bigg Boss OTT 3 Finale Live Update: टॉप 5 कंटेस्टेंट्स ने दी धाकड़ परफॉर्मेंस
Bigg Boss OTT 3 Finale Update: एक-दूजे से बात कर रो पड़ीं कृतिका और पायल
'बिग बॉस ओटीटी 3' में पायल मलिक, कृतिका मलिक से बात करते हुए रो पड़ीं। उन्होंने कहा कि मैं लोगों के कमेंट्स पढ़कर परेशान हो गई थी और इसी वजह से मैंने इतनी बड़ी बात कही। लेकिन गोलू मेरी वजह से रोई थी।
Bigg Boss OTT 3 Live Update: टॉप 2 कंटेस्टेंट्स के लिए होगी लाइव वोटिंग
'बिग बॉस ओटीटी 3' में तीन कंटेस्टेंट्स के बाहर निकलने के बाद लाइव वोटिंग शुरू होगी। ये लाइव वोटिंग दो टॉप कंटेस्टेंट्स के बीच होगी, जिसके बाद विजेता भी चुना जाएगा।