Bigg Boss OTT 3 Sana Makbul Become Winner: जियो सिनेमा के चर्चित और विवादित शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 21 जून से शुरु हुआ ये शो आज खत्म होने पर आ गया है। खास बात तो यह है कि 'बिग बॉस ओटीटी 3' को अपना विजेता भी मिल गया है, जो कि कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस सना मकबूल हैं। सना मकबूल ने 'बिग बॉस ओटीटी 3' में धमाकेदार अंदाज में एंट्री की थी। उनके सफर के साथ-साथ उनके गेम को भी बहुत पसंद किया गया। वहीं 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) फिनाले में अनिल कपूर ने सना मकबूल (Sana Makbul) के नाम का ऐलान करते हुए उन्हें विजेता घोषित किया।
यह भी पढ़ें: BB OTT 3 के आखिर दिन रोमांस करते दिखे Sana Makbul-Ranveer Shorey, अभिनेत्री ने कहा "मैं सात जन्मों में भी..."
सना मकबूल को मिला सितारों का सपोर्ट
बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में आईं सना मकबूल (Sana Makbul) को फैंस का तो भरपूर सपोर्ट मिला ही, साथ ही टीवी सितारों ने उन्हें जिताने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया। यहां तक कि 'बिग बॉस ओटीटी 3' से निकलने के बाद विशाल पांडे से लेकर लवकेश कटारिया तक ने सना मकबूल को जमकर सपोर्ट किया और फैंस से भी अपील की थी कि उन्हें विजेता बनाने के लिए ढेर सारा वोट करें।
मॉडलिंग और एक्टिंग से शुरू हुआ था सना मकबूल का सफर
बता दें कि सना मकबूल (Sana Makbul) ने मॉडलिंग और एक्टिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने साल 2009 में 'एमटीवी स्कूटी टीन डीवा' से इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके अलावा वह 'अर्जुन' से लेकर 'इस प्यार को क्या नाम दूं' तक में नजर आ चुकी हैं।
