Bigg Boss OTT 3: अरमान मलिक ने विशाल पांडे की 'मर्दानगी' पर उठाया सवाल, इशारे-इशारे में कंटेस्टेंट को बताया 'गे'!

Armaan Malik fight with Vishal Pandey: ​बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में इस समय बैक टु बैक नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। अब आज जियो सिनेमा ने नया प्रोमो जारी किया जिसमें अरमान मलिक और अदनान शेख के बीच दुबारा झड़प हो गई है। आइए देखते हैं।

Armaan Malik fight with Vishal Pandey: बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में इस समय बैक टु बैक नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। अनिल कपूर का शो दर्शकों को स्क्रीन से जोड़े रखने की पूरी कोशिश कर रहा है। अभी बीते वीकिन्ड के वार में देखा गया की दीपक चौरसिया घर से बेघर हुए। उसके बाद मिड वीक एलिमिनेशन से सना सुल्तान और अदनान शेख का घर से पत्ता कट गया। जिसके बाद घर में अरमान मलिक, विशाल पांडे, सना मकबूल, लव कटारिया, शिवानी कुमारी, कृतिका मलिक, नैजी, रणवीर शोरे और साईं केतन राव बचे हैं। अब आज जियो सिनेमा ने नया प्रोमो जारी किया जिसमें अरमान मलिक और अदनान शेख के बीच दुबारा झड़प हो गई है। आइए देखते हैं।

Armaan Malik fight with Vishal Pandey

जियो सिनेमा ने एक नया प्रोमो जारी किया है जिसमें देखा जा सकता है कि घर में हंसी-मज़ाक के दौरान दोनों के बीच झड़प हो जाती है। अरमान मलिक मजाक उड़ाते हुए बोलते हैं कि विशाल और लव की शादी करा देनी चाहिए, दोनों एक साथ बहुत अच्छे लगते हैं। इस पर विशाल बोलते हैं "थैंक यू"। इसके बाद फ़र अरमान, विशाल को पोक करते हुए कहते हैं कि विशाल घर का सबसे साफ ताजा चमचा है। विशाल जवाब देता है कि "जोक मारना है, झगड़ा नहीं करना है।" हालांकि इन सब में दोनों के बीच भयंकर लड़ाई हो जाती है।

End of Feed