National Daughters Day से पहले रिलीज हुआ Be Happy का पोस्टर, आराध्या जैसी क्यूट बच्ची के साथ नजर आए अभिषेक बच्चन

Be Happy Poster Release: अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस के ठीक एक पहले प्राइम वीडियो ने फिल्म बी हैप्पी का फर्स्ट लुक पोस्ट रिलीज किया है। इस पोस्टर को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। अब ये पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्टर में अभिषेक बच्चन एक क्यूट सी बच्ची के साथ नजर आ रहे हैं। वो क्यूट सी बच्ची और कोई नहीं इनायत वर्मा हैं।

Be Happy Poster Release: अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस हर साल सितंबर के चौथे रविवार को मनाया जाता है। इस बार अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस 22 सितंबर 2024 को मनाया जाएगा। वही अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस के ठीक एक पहले प्राइम वीडियो ने फिल्म बी हैप्पी का फर्स्ट लुक पोस्ट रिलीज किया है। इस पोस्टर को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। अब ये पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है।

Be Happy poster

Be Happy poster

इस पोस्टर में अभिषेक बच्चन एक क्यूट सी बच्ची के साथ नजर आ रहे हैं। वो क्यूट सी बच्ची और कोई नहीं इनायत वर्मा हैं। ये सीरीज डांस ड्रामा और सिंगल पैरेंट यानी सिर्फ पिता और उसकी समझदार बेटी की अनोखी कहानी है जो किसी के दिल को छू लेगी। इस सीरीज को रेमो डिसूजा द्वारा निर्मित किया जा रहा है। बी हैप्पी में अभिषेक बच्चन, नोरा फतेही, नास्सर, इनायत वर्मा जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। वही बी हैप्पी में जॉनी लीवर और हरलीन सेठी सहायक भूमिकाओं में नजर आएंगे। बी हैप्पी भारत और 240 से अधिक देशों में रिलीज होगी। इस पोस्टर को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं और बेस्रबी से इस सीरीज का इंतजार कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- अभिषेक बच्चन सुंदर और अलग प्रस्तुत करता है, मुझे उनकी फिल्म लूडो और दसवीं बहुत पसंद आई थी। दूसरे ने लिखा-फिल्म का इंतजार है।

End of Feed