"तेरा रेप कर देंगे..." India's Got Latent Controversy के बाद अपूर्व मखीजा को मिली भद्दी धमकियां

Apoorva Mukhija gets rape threats: सोशल मीडिया स्टार अपूर्वा मखीजा (Apoorva Mukhija) ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोगों को जानकारी दी है कि इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद (IGL Controversy) के बाद उनके पोस्ट पर ट्रोल्स ने भद्दे-भद्दे कमेंट किए और उन्हें रेप की धमकियां दीं। ट्रोल्स ने सारी हदें पार करते हुए अपूर्वा मखीजा के घरवालों को भी नहीं छोड़ा और उन पर भी भद्दे कमेंट किए।

Apoorva Mukhija gets rape threats: सोशल मीडिया स्टार समय रैना के यूट्यूब चैनल पर चलने वाला शो इंडियाज गॉट लेटेंट तब विवादों में फंस गया जब इस पर अपूर्वा मखीजा, रणवीर अल्लाहबादिया और आशीष चंचलानी गेस्ट बनकर पहुंचे। इन सभी ने इंडियाज गॉट लेटेंट पर कुछ ऐसी बातें बोलीं कि लोगों की भावनाएं आहत हो गईं। लोगों ने समय रैना और उनके शो इंडियाज गॉट लेटेंट पर भारतीय समाज का ताना-बाना खराब करने का आरोप लगाया और इसको बंद करने की मांग तेज हो गई। विवाद को बढ़ता देख समय रैना ने न केवल शो को बंद किया बल्कि इसके एपिसोड भी सोशल मीडिया से हटा दिए।

Apoorva Mukhija

इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद की वजह से अपूर्वा मखीजा, रणवीर अल्लाहबादिया और आशीष चंचलानी को सोशल मीडिया पर काफी सुनना पड़ा। लोगों का गुस्सा इस कदर था कि इन्हें कुछ दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूरी तर बनानी पड़ी। धीरे-धीरे इन सभी की जिंदगी सामान्य हो रही है और ये फिर से सोशल मीडिया पर काम करना शुरू कर रहे हैं। इसी बीच अपूर्वा मखीजा ने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि विवाद के वक्त कुछ लोगों ने उन्हें भद्दी-भद्दी धमकियां दी थीं। लोगों ने सारी हदें पार करते हुए उनके परिवार को भी निशाना बनाया और मां-पिता के बारे में भी गंदी बातें बोलीं।

End of Feed