Yuvika और Prince की बेटी को हुई गंभीर बीमारी, सी-सेक्शन के जरिए हुई थी एक्ट्रेस की डिलीवरी

Yuvika Chaudhary-Prince Narula's daughter got jaundice: टीवी के खूबसूरत जोड़े प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की बेटी को लेकर खबर आ रही है कय उसे गंभीर बीमारी हो गई है। इस बात की जानकारी खुद युविका ने अपने ब्लॉग के जरिए दी है। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Yuvika Chaudhary-Prince Narula's daughter got jaundice: टीवी के खूबसूरत कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी के घर हाल ही में नन्ही परी ने जन्म लिया है। जोड़े ने अपनी प्यारी बेटी के जन्म के बाद खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर खुशखबरी फैंस के साथ साझा की थी। हाल ही में प्रिंस-युविक (Prince Narula) अपनी बेटी के साथ माथा टेकने गुरुद्वारे गए थे। इस बीच एक नए ब्लॉग में इस बीच युविका ने नए ब्लॉग में डिलीवरी और अपनी बच्ची की गंभीर बीमारी के बारे में बताया। एक्ट्रेस ने बताया की कैसे डिलीवरी के समय वह काफी दर्द में थी। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर नजर डालते हैं।

Yuvika Chaudhary-Prince Narula's daughter got jaundice

युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) ने अपने नई ब्लॉग में बताया की "आखिरकार, वह समय आ गया है जब मैं और बच्चा साथ में समय बिता रहे हैं। एक्ट्रेस ने बताया सी सेक्शन के बाद डिस्चार्ज प्रक्रिया में काफी समय लग गया था। उन्होंने कहा, "हम डिस्चार्ज होने का इंतजार कर रहे थे लेकिन डॉक्टर को बच्चे को कुछ टेस्ट करने थे। मैं घर जाने का बेसब्री से इंतजार कर रही थी, क्योंकि मेरा शरीर हार मान रहा था। और मेरा पूरा ध्यान ध्यान बच्चे पर था। लेकिन डॉक्टर से हमें पता चला की बच्चे को पीलिया हो गया है।"

End of Feed