YRKKH Spoiler 19 January: घुटनों पर बैठ चारु से दिल की बात कहेगा अभीर, अरमान और अभिरा होंगे जुदा

YRKKH Spoiler 19 January: स्टार प्लस का धमाकेदार शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज देखने को मिलेगा कि अभीर चारु को प्रपोज करेगा। वहीं दूसरी तरफ अभिरा और अरमान के तलाक का प्रोसेस शुरू हो गया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोरी में पढ़िए आज का स्पॉइलर।

YRKKH Spoiler 19 January: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि शुरुआत में आरके गोएनका निवास पहुँच जाता है। आर के अपने चुलबुले अवतार से अभीर की बतमीजी का मुंह तोड़ जवाब देता है। यह सब देख अभिरा और सभी घरवाले आर के चिड़ जाते हैं। इस दौरान आरके ऑफर देता है कि वो अभिरा और अरमान का डिवोर्स केस लड़ सकता है। सस्पेंड होने के बाद अभिरा अब आर के अंडर इंटर्नशिप करेगी। वहीं दूसरी तरफ कावेरी अभिरा का सारा समान गोएनका निवास भेज देती है जिसे देख अरमान काफी उदास हो जाएगा।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 19 January 2025

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे देखने को मिलेगा कि बतमीजी करने के चलते अभीर चारु से माफी मांगता है। बातों-बातों में अभीर चारु को एक अच्छा इंसान बताता है जिसे वो पसंद करता है। इस दौरान अभीर साफ-साफ शब्दों में चारु से दिल की बात कहकर उसे प्रपोज करता है। दोनों एक दूजे के बहुत करीब तक आ जाते हैं हालांकि चारु अभीर को उसके प्रपोजल का जवाब नहीं देती। अगले दिन अभिरा और अरमान के तलाक की कोर्ट हियरिंग होती है। अभिरा की तरफ से चारु और अरमान की तरफ से संजय केस लड़ते हैं।

End of Feed