YRKKH Twist Alert: संजय की चाल के आगे बेबस हुई थी चारु, अभीर को छोड़ मंडप से होना पड़ा था फरार

YRKKH Twist Alert: स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों काफी ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। अब जल्द ही उस राज से भी पर्दा उठने वाला है जिसे जानने के लिए हर कोई बेताब है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए आखिर क्यूँ चारु शादी के मंडप से भाग गई थी।

YRKKH Twist Alert: राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' अपनी दमदार कहानी के चलते सुर्खियों में बना हुआ है। हर दिन दर्शकों को कहानी में नया तमाशा देखने को मिलता है जिससे वो काफी खुश हैं। दर्शकों के चलते शो टीआरपी लिस्ट में तीसरे स्थान पर बना हुआ है लेकिन अगर यही कहानी मजेदार हो जाए तो जल्द ही पहले नंबर की गद्दी भी हथिया सकता है। सीरियल में आगे चलकर अब इस राज से पर्दा उठने वाला है जिसमें चारु अभीर को छोड़कर शादी से क्यूँ भाग गई थी। आखिर क्या कारण होगा जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

YRKKH Twist Alert

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में जल्द ही चारु पोद्दार हाउस में वापसी करेगी, हालांकि वो किसी को शादी से भाग जाने का सच नहीं बताएगी। खबर आ रही है कि चारु संजय की वजह से अभीर संग शादी से भाग गई थी। संजय ने चारु को धमकी दी थी कि अगर वो अभीर से शादी करेगी तो वो काजल को तलाक दे देगा। ऐसे में चारु ने अपनी खुशियों को मारकर मां की शादीशुदा जिंदगी को पहले रखा। चारु सभी को यकीन करते हुए बताएगी उसने कभी अभीर से प्यार नहीं किया था। इस बीच चारु का दिल भी टूटेगा जब उसे पता चलेगा कि अभीर ने कियारा संग सात फेरे ले लिए हैं।

End of Feed