YRKKH TWIST ALERT: अभिरा के बच्चे को अपनी कोख देगी ये महिला, अरमान के लिए नियत में होगा खोट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist Alert: समृद्धि शुक्ला स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में जल्द ही तीन महीने का लीप दिखाया जाएगा। ऐसे में अब भी अरमान और अभिरा की कोई संतान नहीं होगी। हालांकि सेट से अपकमिंग ट्विस्ट लीक हो गया है कि एक महिला अभिरा के बच्चे को अपनी कोख देगी।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist Alert: राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि कहानी दिन पर दिन मजेदार होती जा रही है। आए दिन मेकर्स भी कहानी को चटपटा बनाने के लिए ट्विस्ट की जमकर बारिश करते हुए दिखाई देते हैं। सिर्फ यही नहीं मेकर्स अब टीआरपी लिस्ट में नंबर 1 की गद्दी हथियाने के लिए प्लानिंग की। जल्द ही शो में तीन महीने का लीप लाया जाएगा जिससे एक नई कहाँ की शुरुआत होगी। लीप के बाद अभिरा और अरमान के बच्चे को सरोगेट मां जन्म देगी। लेकिन ये कौन होगा और इसका पोद्दार परिवार से क्या रिश्ता है जानिए इस रिपोर्ट में।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist Alert

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata) में तीन महीने लीप के बाद देखने को मिलेगा कि तमाम कोशिशों के बाद अभिरा प्रेग्नेंट नहीं हो पाएगी। सभी ऐवीएफ फेल हो जाएंगे ऐसे में डॉक्टर दोनों को सरोगेसी की सलाह देंगे। कहा जा रहा है कि अस्पताल में रुही और दक्ष की मुलाकात अभिरा और अरमान से होगी और उसे मालूम चलेगा कि उसकी छोटी बहन कभी मां नहीं बन पाएगी। दोनों के दुख को देखते हुए रुही खुद आगे से आकार अभिरा और अरमान के बच्चे की सरोगेट मदर बनने के लिए तैयार होगी।

End of Feed