YRKKH Spoiler 7 July: अभिरा की शादी से दूरी बनाएगी विद्या, कृष का नौकर बन आगे पीछे घूमेगा अरमान

YRKKH Spoiler 7 July: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में तमाशा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि विद्या अभिरा के खिलाफ खड़ी होगी क्यूँकि वो अंशुमन से शादी करने जा रही है। दूसरी तरफ अरमान कृष से नौकरी मांगेगा।

YRKKH Spoiler 7 July: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि शुरुआत अंशुमन से होगी जो अभिरा से पूछेगा कि सगाई के बाद क्या वो अपना इरादा बदलना चाहती हैं लेकिन वो मना कर देगी। कावेरी ऐलान करेगी कि कृष और तान्या के साथ ही अभिरा-अंशुमन की शादी एक हफ्ते में होगी। जैसे ही अभिरा और अंशुमन की शादी की डेट पक्की हो जाती है जिसे सुन अरमान का दिल दुखने लगेगा। तभी अंशुमन अरमान को टेबल के नीचे पाएगा और उसकी गीतांजली संह हुई सगाई की अंगूठी लौटा देगा। अंशुमन अरमान से कहेगा कि अगर रिश्ते गुजरा हुआ कल बन जाए तो अपनी गलती होती है। अपनी आने वाले कल पर ध्यान दो। यहाँ तुम्हारा कोई नहीं है। बेहतर होगा तुम आगे किसी भी फंक्शन में नजर ना आओ। जवाब के तौर पर अरमान अंशुम को धमकी देते हुए कहेगा कि अभिरा को कोई परेशानी ना हो और ना ही उसके आँखों से आँसू वाए वरना अच्छा नहीं होगा।

yeh rishta kya kehlata hai

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि कहानी में अगली सुबह कावेरी मनीष को अभिरा की शादी का न्योता देगी। तभी अभिरा को एहसास होगा कि इस शादी में गोएनक परिवार में कोई नहीं होगा क्या उसे ये शादी नहीं करनी चाहिए। एक एक कर कावेरी सभी को शादी का इनविटेशन देगी। इस दौरान विद्या अभिरा और कावेरी से झगड़ने का बहाना ढूंढेगी तभी अंशुमन वहाँ आ पहुंचेगा। विद्या अभिरा से कहेगी कि वो क्यूँ नहीं मां लेती कि आज भी उसके दिल में अरमान के लिए ही जगह है। वो अंशुमन संग शादी कावेरी कहने पर कर रही या फिर अरमान ने गीतांजली संग सगाई कर ली है इसलिए।

End of Feed