YRKKH Spoiler 6 January: राजन शाही के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के शुरुआत में देखने को मिलेगा कि अभिरा अभीर को बताती है कि उसका एक्सीडेंट विद्या ने किया है। अभिरा अपने भाई को समझाने की कोशिश करती है कि विद्या ने यह सब कुछ जान बुझकर नहीं किया होगा। हालांकि अभीर सुनने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाता और उल्टा अभिरा को सेल्फिश बता देगा। वहीं दूसरी तरफ होश आते ही विद्या बौखला जाती है और बार-बार कहती है कि उसने अभीर का एक्सीडेंट गलती से किया उसका ऐसा कोई इरादा नहीं था। दादी सा भी अरमान को हिंट देती है कि उसे अच्छे बेटा बन विद्या को बचाना होगा।
टीआरपी लिस्ट में नंबर 2 के स्थान पर बैठा शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में तमाशा यहीं खत्म नहीं होता संजय पोद्दार परिवार को अभिरा के खिलाफ भड़काने की कोशिश करता है। सच सामने आते ही रुही भी अपना बोरिया बिस्तर पैक कर गोएनका हाउस जाने की जिद्द करती है लेकिन दादी सा उसे जाने से मना कर देगी। रुही मायके ना जा पाए जिसके लिए कावेरी दक्ष को अपने पास रख लेती है। आगे अरमान अभिरा को समझाता है कि मामले को कोर्ट ना ले जाकर घर में सुलझा लिया जाए। लेकिन अभिरा ऐसा करने से मना कर देती है और अपने भाई अभीर को इंसाफ दिलाने की ठान लेती है।
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के प्रीकैप में देखने को मिलेगा कि अभिरा अपने भाई अभीर और अरमान विद्या की तरह से केस लड़ेगा। अपने ससुराल की चालबाजी को जान रुही अभिरा को बताती है कि पोद्दार फैमली कोर्ट में कहने वाली हैं कि विद्या ने उस दिन गाड़ी चलाई ही नहीं। अब देखना दिलचस्प होने वाला है कि परिवार की जिम्मेदारी कैसे अभिरा और अरमान के रिश्ते को बिखेर देगा।
