YRKKH Spoiler 27 January: कियारा के लिए अभीर से रिश्ता तोड़ेगी चारु, अभिरा-अरमान के रिश्ते में दीवार बनेगा रूप

YRKKH Spoiler 27 January: स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज चारु, कियारा और अभीर के लव ट्राएंगल को लेकर खूब तमाशा होता है। कहानी में आगे अरमान अभिरा को ओर चोट ना पहुंचा पाए जिसके चलते रूप उसे दूर रहने के लिए कहेगा। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए आज का मजेदार स्पॉइलर।

YRKKH Spoiler 27 January: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के शुरुआत में देखने को मिलेगा कि अभीर सभी को बताता है कि वो कियारा से नहीं बल्कि शुरू से ही कियारा से बात करता था। कावेरी को लगता है की अभीर घर की लड़कियों के जज़्बातों से खेल रहा है। गुस्से में आकार कावेरी अभीर पर हाथ उठाने वाली होती है लेकिन मनीष उसका हाथ पकड़कर ऐसा होने से रोक देगा। कावेरी अभिरा को धमकी देते हुए कहती है कि अभीर को बोले की वो चारु और कियारा से दूर रहे, वरना अंजाम अच्छा नहीं होगा।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 27 January 2025

समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में कियारा अरमान के आगे अभीर संग शादी करने की जिद्द करती है। इस दौरान वो अभीर को फोन कर दादी सा की बतमीजी कर लिए माफी मांगती है। अभीर उसे बताता है कि वो चारु से प्यार करता है जिसे सुन उसके पैरों तले जमीन खिसक जाती है। वहीं दूसरी तरफ अभीर बताता अपनी बहनों को बताता है कि वो शुरू से चारु को पसंद करता है । कभी भी उसने कियारा को प्यार वाली नजरों से नहीं देखा है। गोएनका परिवार अभीर को समझाते हैं कि पोद्दार परिवार उसके और चारु के प्यार को नहीं अपनाएंगे।

End of Feed