Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 21 February, 2025: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। शो ने बीते कई सालों से दर्शकों के दिलों पर कब्जा किया हुआ है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) टीआरपी में तीसरे नंबर पर पहुंच चुका है, लेकिन इसे नंबर 1 बनाने के लिए मेकर्स एक साथ कई महाट्विस्ट लाने वाले हैं। बीते दिन भी शो में दिखाया गया कि चारू जहां शादी से गायब हो जाती है तो वहीं अभीर कियारा को शादी करके ले आता है। ये सब देख दादीसा भड़क जाती हैं और अरमान को बातें सुनाती हैं। लेकिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।
यह भी पढ़ें: YRKKH Spoiler 20 February: अभीर के पागलपन पर बरसेगा अभिरा का गुस्सा, अरमान को एहसान फरामोश कहेगी कावेरी
अरमान और अभिरा बनेंगे एक-दूजे का सहारा
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में जल्द ही दिखाया जाएगा कि अरमान दादीसा की बातें सोचकर खुद को तकलीफ दे रहा होगा, लेकिन तभी वहां पर अभिरा आ जाएगी और उसका दर्द कम करने की कोशिश करेगी। अभिरा अरमान से चारू के बारे में पूछेगी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाएगा। दोनों एक-दूजे की तकलीफों को कम करने के लिए एक-दूसरे को गले लगा लेंगे।
दादीसा और शिवानी का होगा आमना-सामना
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि शिवानी गलती से पोद्दार मेंशन पहुंच जाएगी, जहां उसे पुरानी बातें याद आने लगेंगी। तभी उसके सामने दादीसा आ जाएंगी, जिसे देख शिवानी डर जाएगी और वहां से भाग निकलेगी। वहीं कावेरी कहेगी कि ऐसे तो ये अरमान और माधव को हमसे दूर कर देगी। दादीसा अपनी कार से शिवानी का पीछा करेंगी। जैसे ही शिवानी ऑटो से बाहर निकलेगी, दादीसा उसे डराने की कोशिश करेंगी। वहीं शिवानी अपने बेटे आरू और माधव के बारे में दादीसा से पूछेगी।
अभिरा के सामने खुलेगी दादीसा की पोल
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। शो में दिखाया जाएगा कि अभिरा दादीसा का पहले ऑटो से पीछा करेगी। बाद में उनकी कार में छुपकर बैठ जाएगी। अभिरा देख लेगी कि दादीसा उसकी माजी को डराने की कोशिश कर रही हैं, साथ ही उसे बार-बार शिवानी कह रही हैं। वहीं अभिरा को ढूंढते हुए अरमान भी पहुंच जाएगा। बता दें कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में जल्द ही दिखाया जाएगा कि अरमान के सामने दादीसा की पोल खुल जाएगी।
