YRKKH Spoiler 2025: अभिरा को तोड़कर रख देगा सूनी कोख का गम, मुसीबत में सहारा बनेंगे रोहित और रूही

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 20 March, 2025: टीवी एक्ट्रेस समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। शो में दिखाया जाएगा कि डॉक्टर अरमान और अभिरा को सरोगेसी का रास्ता दिखाएंगे। वहीं दक्ष को सामने देख अभिरा को हिम्मत आएगी।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 20 March, 2025: टीवी के धमाकेदार शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन ऐसे दिलचस्प मोड़ आ रहे हैं जिन्होंने दर्शकों को शो से बखूबी बांधा हुआ है। बीते दिन भी समृद्धि शुक्ला के 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दिखाया गया कि अभिरा और अरमान परिवार के साथ जश्न मना रहे होंगे, लेकिन तभी अभिरा रोना शुरू कर देगी। कुछ महीनों बाद वे डॉक्टर के पास आईवीएफ का रिजल्ट जानने जाएंगे, जहां उन्हें पता चलेगा कि रिजल्ट फेल हो गया है। ये बात सुनते ही अभिरा बेहोश हो जाएगी। लेकिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आएगा महाट्विस्ट

अरमान-अभिरा को सरोगेसी का रास्ता दिखाएंगी डॉक्टर

End of Feed