YRKKH Spoiler 20 January: अभिरा और अरमान को एक करेगा रूप, अभीर के खातिर चारु को दुश्मन मानेगी कियारा

YRKKH Spoiler 20 January: स्टार प्लस का धमाकेदार शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आज देखने को मिलेगा कि अभिरा रूप का ऑफर एक्सेप्ट कर लेती है। वहीं दूसरी तरफ कियारा, अभीर और चारु के बेच गलतफहमियां बढ़ती ही जा रही है जो आगे चलकर एक भयानक रूप लेने वाली है।

YRKKH Spoiler 20 January: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में मानों ट्विस्ट और टर्न्स की बारिश खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अरमान और अभिरा का रिश्ता खत्म होने वाला है लेकिन इस कहानी में एक तीसरे शख्स की एंट्री हुई। वहीं दूसरी तरफ लव ट्रायएंगल शुरू होने वाला है जिसमें चारु, अभीर और कियारा शामिल हैं। कल एपिसोड में देखने को मिला था कि अभीर आखिरकार चारु से अपने दिल की बात कह देता है। वहीं दूसरी तरफ अभिरा और अरमान के तलाक की कारवाई शुरू होने जा रही है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 20 January 2025

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के शुरुआत में देखने को मिलेगा कि अभिरा और अरमान अपने तलाक के कारण टूट गए हैं। कागजी कारवाई को देखते हुए दोनों मन ही मन एक दूजे से बात कर दिल का हाल बयां करते हैं। पोद्दार हाउस में कृष कियारा को अभीर से प्यार करने के लिए मना करता है। ऐसे में कियारा 'आई लव यू' मैसेज भेजती है लेकिन चारु समझ अभीर 'आई लव यू टू' रिप्लाइ करता है। हालांकि कृष को मन ही मन लगता है कि कुछ गलत हो रहा है। गोएनका हाउस में अभीर से कुछ औरतें मिलने आती है लेकिन इस दौरान वो अभिरा को उसके तलाक को लेकर ताना मारती हैं।

End of Feed