YRKKH Spoiler 18 September: अरमान संग हनीमून पर जाने की जिद्द करेगी गीतांजली, मसूरी लाया अभिरा के चेहरे पर मुस्कान

YRKKH Spoiler 18 September: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आज दिखाया जाएग कि मसूरी पहुंच अभिरा को अक्षरा की यादें घेर लेती हैं। कावेरी का प्लान धीरे धीरे काम करना शुरू होगा। वहीं गीतांजली अरमान से हनीमून की डिमांड करती है ताकि दोनों साथ में वक्त बिता सकें ।

YRKKH Spoiler 18 September: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के एपिसोड कि शुरुआत अभिरा से होगी को मसूरी शहर की खूबसूरती देख इमोशनल हो जाएगी क्यूंकी ये जगह उसका मायका है। रिजॉर्ट का मैनेजर बाहर खड़ी कावेरी, अभिरा और मायरा को वहाँ से भगाने की कोशिश करेगा क्यूंकी वो भारतीय है। ये देख कावेरी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा लेकिन रिजॉर्ट का मैनेजर सिक्युरिटी गार्ड को बुलाकार तीनों को बाहर निकालने की कोशिश करेगा। थोड़ी ही देर बाद रिजॉर्टका बदतमीज मैनेजर कावेरी के पैरों में आ गिरेगा। दरअसल कावेरी ने रिज़ॉर्ट खरीद लिया है ताकि अभिरा समय बिता सके। दूसरी तरफ अरमान गीतांजली पर गुस्सा होगा क्यूंकी वो बार बार अभिरा को लेकर उल्टा सीधा बोल रही होगी।

YRKKH Spoiler 18 September

Image Source: Jio Hotstar

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की कहानी में आगे रिज़ॉर्ट को देख अभिरा की पुरानी यादें ताज हो जाएंगी क्यूंकी अक्षरा संग मिलकर उसने इसे सजाया था। अभिरा को अपनी मां अक्षरा की आवाज सुनाई देगी और उसे मां संग बिताए लम्हे याद आने लगेंगे। मायरा जिद्द करेगी कि वो अपनी नानी के घर पहली बार आई तो इसे पूरा रिज़ॉर्ट घुमाया जाए। पोद्दार हाउस में अरमान की चिंता बढ़ रही हैं क्यूंकी उसे कावेरी, मायरा और अभिरा का पता नहीं चल पा रहा। मसूरी में कावेरी मायरा को बहका देगी कि अगर उसने अरमान को बताया कि तीनों कहाँ है तो वो जल्दी आकार अभिरा को वापिस ले जाएगा। फोन कर अरमान मायरा से सवाल जवाब कर लोकेशन जानने की कोशिश करेगा लेकिन कावेरी रोक देगी।

End of Feed