YRKKH Spoiler 18 January: अरमान नहीं बल्कि ये शख्स बनेगा अभिरा का रक्षक, विद्या को आईना दिखाएगी मनीषा

YRKKH Spoiler 18 January: टीवी दुनिया का धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज एक नए शख्स की एंट्री होगी जो अभिरा की जान बचाएगा। वहीं दूसरी तरफ पोद्दार हाउस में अपनी बहु की जिंदगी बर्बाद करने में चूर विद्या को मनीषा खरी खोटी सुनाएगी। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए आज 18 जनवरी का धांसू स्पॉइलर।

YRKKH Spoiler 18 January: स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के शुरुआती एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभिरा पर घूसखोरी का इल्जाम लगते ही खबर मीडिया में फैल जाती है। टीवी पर अभिरा का अपमान देख जहां पोद्दार परिवार खुश होता है लेकिन रुही दक्ष को लेकर वहां से चली जाती है। बेईजज़्ती होने के बाद अभिरा पूरे तरीके से टूट जाती है और बीच सड़क पर चल बिजली वाले तार से चिपकने वाली होती है। लेकिन तभी एक अनजान शख्स आकार अभिरा की जान बचा लेगा। गुस्से में बौखलाई मनीषा विद्या को अभिरा के साथ ऐसा करने के लिए खरी खोटी सुनाती है। वो समझाते हुए कहते कि विद्या के कारण ही तो अभीर व्हीलचेयर पर आ गया है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 18 January 2025

समृद्धि शुक्ला स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आगे देखने को मिलेगा कि गोएनका हाउस में सभी अभिरा को तलाश रहे है कि तभी रुही और चारु वहां पहुँच जाते हैं। गुस्से में चूर अभीर चारु पर बरस जाता है क्यूंकी उसके भाई ने अभिरा की इज्जत को तार-तार किया। दोनों बहनों का स्टैंड लेते हुए अभीर चारु और पोद्दार परिवार को गैंग का टैग देता है। वहीं दूसरी तरफ जान बचाने वाले शख्स को वॉलेट वापिस देने के लिए अभिरा उसका पीछा करती है। इस दौरान अभिरा उससे इंप्रेस हो जाती है कि वो कैसे महिला की सेफ़्टी के लिए गुंडे को मजा चखाता है।

End of Feed