YRKKH Spoiler 16 January: अभिरा की जिंदगी में फिर प्यार के फूल उगाएगा ये शख्स, जलन में तिल-तिल मरेगा अरमान

YRKKH Spoiler 16 January: स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आज अरमान अभिरा को सबक सिखाने के लिए उसकी जिंदगी को मौत के कुएं में धकेल देगा। वहीं दूसरी तरफ विद्या अपना मानसिक संतुलन खो चुकी है जिसके चलते उसे अब भी यह लग रहा है कि वो जेल में है।

YRKKH Spoiler 16 January: स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की शुरुआत अरमान से होती है जो अभिरा की क्लास को पढ़ा रहा होता है। अरमान के हाथ से चौक टेबल के कोने पर जा गिरती है ताकि उसके सर पर चोट ना लगे अभिरा उसका बचाव करती है। अभिरा के मुंह से सर ना सुन अरमान उसे पनिशमेंट देता है। कई दिनों से अभीर चारु समझ कियारा से बात कर रहा है और ये बात कृष के सामने आ जाती है। वहीं दूसरी तरफ अभिरा कॉलेज स घर नहीं पहुंची है जिससे गोएनका परिवार टेंशन में आ जाएगा।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 16 January

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे देखने को मिलेगा कि जिस क्लासरूम में अभिरा मौजूद होती है उसे कॉलेज का कर्मचारी बंद कर देगा। बंद कमरें और अंधेरे से अभिरा को एन्जाइटी अटैक आता है और वो बेहोश हो जाती है। अभिरा को बचाने के लिए अरमान तुरंत पहुँच जाता है और उसे अपनी गलती का एहसास होता है। पोद्दार हाउस में विद्या की तबीयत खराब हो जाती है, ऐसे में अरमान उसे वहाँ छोड़ घर चला जाएगा। विद्या अभी भी शॉक में है उसे बार-बार पुलिस के सायरन की आवाज सुनाई दे रही है।

End of Feed