YRKKH Spoiler 11 December: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों काफी ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में इस मजेदार कहानी के भरोसे सीरियल टीआरपी लिस्ट में 'अनुपमा' और 'उड़ने' की आशा को टक्कर दे रहा है। आखिरकार कहानी में अभिरा और रूही के आगे दक्ष का सच सामने आ गया है। कल के एपिसोड में देखने को मिला था कि अभिरा सदमे के कारण बेहोश हो जाती है जिसे देख अरमान टूट जाता है। पोद्दार निवास में रुही अभिरा को बच्चे से दूर रखने के लिए विद्या से वादा मांगती है। आज 11 दिसंबर के एपिसोड में क्या नया देखने को मिलेगा, पढिए टाइम्स नाउ नवभारत की ये खास रिपोर्ट।
राजन शाही के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के शुरुआत में देखने को मिलेगा कि अरमान जबरदस्ती अभिरा के कमरें में घुस जाता है। यह देख गुस्से में अभीर और अरमान एक दूजे पर हाथ उठा देते हैं। दोनों के बीच खूब मारपीट होती है तो वहीं दूसरी तरफ दक्ष चुप होने का नाम नहीं ले रहा है। अपने बच्चे को चुप कराने की हर मुमकिन कोशिश को खराब होता देख रूही के हाथ-पांव कांपने लगते हैं। लेकिन इसी बीच अभिरा दक्ष को चुराकर भाग जाती है जिसे रोहित और रुही देख लेते हैं। रूही बच्चा चुराने की शिकायत पुलिस में दर्ज करा देती है।
टीआरपी में टॉप पर चल रहे सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में ट्विस्ट सिर्फ यही खत्म नहीं होते। आगे सदमे में डूबी अभिरा दक्ष को परिवार से दूर ले जाने की ठान लेती है। गुस्से में चूर रूही अरमान का कॉलर पकड़ उसे अभिरा को बर्बाद करने की धमकी देती है। इस पूरे मामले की जानकारी मीडिया को लग जाती है, ऐसे में हर एक टीवी चैनल पर पोद्दार खानदान की बदनामी होते हुए नजर आएगी। ये रिश्ता क्या कहलाता है के प्रीकैप में देखने को मिलता है कि अभिरा रूही को उसका बच्चा लौटा देती है लेकिन अरमान से रिश्ते नाते खत्म कर अलग होने का फैसला करती है।
