Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Rajan Shahi Reveals Not Karan Mehra But This Actor Was Final For Naitik: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने बीते कई सालों से दर्शकों के दिलों-दिमाग में जगह बनाई हुई है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की शुरुआत 2009 में हुई थी और आज भी ये सीरियल चौथी पीढ़ी के साथ दर्शकों के दिलों पर छाया हुआ है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) से हिना खान को ही नहीं बल्कि करण मेहरा को भी खूब लोकप्रियता मिली, जिन्होंने शो में नैतिक का रोल अदा किया था। लेकिन ये शायद ही किसी को पता होगा कि करण मेहरा से पहले ये रोल टीवी के दूसरे करण की झोली में गिरा था। यहां तक कि कॉन्ट्रैक्ट भी साइन किया जा चुका था।
यह भी पढ़ें: YRKKH Spoiler: शिवानी को रास्ते से हटाने की कोशिश करेंगी दादीसा, अभिरा के सामने खुलेगा पुराना कच्चा-चिट्ठा
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के सिलसिले में राजन शाही (Rajan Shahi) ने हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने शो से जुड़ी कई बातें शेयर कीं। राजन शाही ने 'नैतिक' की कास्टिंग के बारे में बात करते हुए कहा बताया कि करण मेहरा से पहले उन्होंने करण टैकर को नैतिक के रोल के लिए चुना था। राजन शाही ने इस बारे में कहा, "मैंने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में हिना खान के साथ करण टैकर को साइन किया था। उनके कॉस्ट्युम और ट्रायल किये जा चुके थे। करण का एग्रीमेंट भी हो चुका था।" राजन शाही ने बताया कि शो का पहला प्रोमो शादीशुदा कपल के बारे में होने वाला था, क्योंकि ये कहानी शादीशुदा कपल की प्रेम कहानी पर आधारित थी।
राजन शाही (Rajan Shahi) ने करण टैकर के बारे में बात करते हुए आगे कहा, "पहले प्रोमो के लिए करण टैकर को फोन किया गया, लेकिन उन्होंने किसी के भी फोन का जवाब नहीं दिया। सबने उनसे जुड़ने की कोशिश की, इसके बाद मैंने उन्हें फन किया। मैंने उन्हें कहा कि आपको प्रोमो शूट के लिए आना होगा। स्टार टीम पहुंच चुकी थी और शूट शुरू ही होने वाला था। लेकिन करण ने ऐन मौके पर कहा कि सर मैं शूट नहीं कर सकता। जब मैंने वजह पूछी तो उन्होंने बताया, "सर मुझे लगता है कि टीवी से मेरी छवि पर ठप्पा लग जाएगा। मेरे पिता को भी यही लगता है। वो बहुत डरा हुआ था और आज भी मैं इस बात पर उसका मजाक बनाता हूं।"
